इस वर्ष सबसे ज्यादा सर्च किए गए ये tourist Spots, सैलानियों का जीता दिल

Most Search Tourist Place in Google 2022

Most Search Tourist Place in Google 2022

Most Search Tourist Place in Google 2022 : गूगल, दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन हैं। गूगल पर रोजाना लाखों लोग कुछ-न-कुछ सर्च करते है। गूगल, हर वर्ष के अंत में सबसे ज्यादा क्या-क्या सर्च किया गया है। इसकी लिस्ट जारी करता है। इस लिस्ट में स्पोर्ट्स के इवेंट्स, न्यूज स्टोरीज, रेसिपीज और अट्रैक्टिव टूरिस्ट स्पॉट्स के नामों के बारे में जानकारी दी जाती हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल में इस वर्ष सबसे ज्यादा गूगल पर सर्च किए जाने वाले कुछ अट्रैक्टिव टूरिस्ट स्पॉट्स के बारे में बताएंगे।

ये है लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर

अट्रैक्टिव टूरिस्ट स्पॉट्स में सबसे पहले नंबर पर है, लंदन का स्काई गार्डन। इस गार्डन को लंदन की सबसे चर्चित जगह में से एक माना जाता हैं। 43वें फ्लोर पर, ये गैलरी मौजूद है। इसकी ऊंचाई से लंदन की खूबसूरती को साफ-साफ देखा जा सकता है। इसके अलावा यह जगह, रोमांटिक इवनिंग के लिए भी बहुत ज्यादा फेमस है।

स्पेन का सेटस डी सेविला को देखने के लिए लोग दूर-दूर से यहां आते हैं। ये बिल्डिंग मशरूम की शेप में बनाई गई है। ये बिल्डिंग लगभग 30 मीटर यानी 100 फीट में फैली हुई है। इस बिल्डिंग को जर्मन के वास्तुकार जुर्गन मेयर ने डिजाइन किया था। वर्ष 2011 में इस बिल्डिंग को पूरा बना के तैयार किया गया था।

दुनियाभर से सैलानी, इंडोनेशिया के बाली में घूमने आते हैं। विश्व के अधिकतर लोगों की ये मोस्ट फेवरेट टूरिस्ट डेस्टिनेशन और पहली पसंद है। इंडोनेशिया में एक मंदिर है तनाह लोत, जिसे इस वर्ष घूमने के लिहाज से गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया है।

Exit mobile version