दुनिया के इन देशों में महीनों का होता है रात और दिन, एक जगह तो 6 महीने की होती है सुबह

Sun blog image

दुनिया के अधिकतर देशों में रात और दिन रोजाना होता है। रात और दिन होने की प्रकिया निरंतर चलती रहती है। दिन में जहां अपने कार्यों में व्यस्त रहते हैं तो वहीं रात का समय आराम करने का होता है। दुनिया के ज्यादातर देशों में रात 8 से 10 घंटे की होती है। लेकिन अगर आपको हम ये बताए की दुनिया के कई देश ऐसे है जहां महीनों भर रात और महीनों भर दिन ही रहता है तो आप क्या कहेंगे ? आपको जानकर हैरानी हुई होगी या फिर आपने इस बारे में सुना भी होगा। इस  आर्टिकल में कुछ ऐसे ही देश या फिर जगहों के बारे में बताने जा रहे है जहां महीनों भर तो कहीं महीनों पर दिन ही रहता है। एक तो देश ऐसा है जहां 6 महीने तक सुबह ही सुबह रहता है। तो आइये इस बारे में जाने

फिनलैंड

फिनलैंड एक ऐसा देश है जहां सूरज केवल गर्मियों में मई से जुलाई तक ही केवल निकलता है और बाकी समय यहां रात रहती है। लंबे समय तक रात रहने के कारण यहां की जीवन भी अलग है। खूबसूरती में फिनलैंड दुनिया के कई देशों को मात देता है।

अलास्का

अलास्का में सूरज मई से जुलाई के बीच डूबता ही नहीं है जिस कारण यहां तीन महीने तक लगातार दिन ही रहता है। अलास्का अपने खूबसूरत ग्लेशियर के लिए दुनियाभर में मशहूर है। जब सूर्य की किरणें बर्फ पर पड़ती है तो इसकी खूबसूरती अलग ही होती है।

आइसलैंड

बात अगर आइसलैंड की करें तो यहा भी जुन और जुलाई के महीने में रात नहीं होती क्योकि इस दो महीने के दौरान सूरज डूबता ही नहीं है। लगातार दिन रहने के कारण लोग यहां दूसरी जगहों पर घूमने का भी खूब प्लान बनाते है।

नार्वे

नार्वे में भी लगातार 76 दिनों तक रात ही नहीं होती । लगातार ढाई महीने तक दिन ही दिन बना रहता है। ये मई से जुलाई तक लगभग 76 दिनों तक सूरज डूबता ही नहीं ।

स्वीडन

स्वीडन खूबसूरत देश है। आपको जान कर हैरानी होगी की यहां लगातार 6 महीने तक सुबह रहती है और बाकी दिन लगातार रात। हैरानी की बात है, पर ये सच है। यहां मई से अगस्त के आखिरी तक आधी रात को सूरज निकलता है और सुबह 4 बजे ही सूर्योदय हो जात है।

Exit mobile version