Mithun Sankranti 2023 : मिथुन संक्रांति कब? जानें स्नान-दान का शुभ मुहूर्त

Mithun Sankranti 2023

Mithun Sankranti 2023 : हिंदू धर्म में हर एक संक्रांति का अपना महत्व है। प्रत्येक दिवस किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होता है। प्रचलित मान्याता के अनुसार कहा जाता है कि जब सूर्यदेव का राशि में परिवर्तन होता है तो उसे संक्रांति कहा जाता हैं। सूर्यदेवता जिस राशि में प्रवेश करते है उसे उसी ही राशि की संक्रांति के नाम से जाना जाता हैं। 15 जून को सूर्यदेव वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में इस दिन मिथुन संक्रांति (Mithun Sankranti 2023) होगी। इस दिन किसी भी पवित्र नदी में स्नान करें। साथ ही जरूरमंदों को दान दें। इससे आप पर और आपके परिवार पर सदैव देवता की कृपा बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें- रथ सप्तमी के इन उपायों से बनेगी सुंदर काया, दूर होंगी तमाम परेशानियां

स्नान-दान का उत्तम मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार 15 जून 2023 को शाम 6 बजकर 29 मिनट पर सूर्य देवता का मिथुन राशि (Mithun Sankranti 2023) में प्रवेश होगा। वहीं स्नान-दान का उत्तम समय इस दिन शाम में 6 बजकर 19 मिनट से लेकर 7 बजकर 20 मिनट तक है।

मिथुन संक्रांति के दिन इन चीजों का करें दान 

  1. संक्रांति (Mithun Sankranti 2023) के पावन दिन जल का दान करना शुभ होता है। इस दिन राहगीरों को मीठा जल या शरबत दान करें। इससे भगवान विष्णु भी प्रसन्न होते हैं।
  2. सूर्य देवता का आशीर्वाद पाने के लिए मिथुन संक्रांति के दिन गाय को हरी घास खिलाएं।
  3. इस दिन (Mithun Sankranti 2023) पक्षियों को दाना खिलाएं।
  4. इसके अलावा मिथुन संक्रांति के दिन मूंग की दाल, गुड़ और चावल का दान करना भी शुभ होता है।
  5. संक्रांति तिथि पर तिल का दान करना भी बेहद शुभ होता है। इससे सूर्य देवता प्रसन्न होते हैं। साथ ही अपने भक्तों को शुभ फल प्रदान करते हैं।
  6. धार्मिक मान्याता के अनुसार मिथुन संक्रांति के दिन किसी गरीब और जरूरतमंद को अन्न, जल और वस्त्र का दान करना शुभ होता है। इन चीजों के दान को महादान के बराबर माना जाता हैं। साथ ही कपड़ों के दान से राहु-केतु के अशुभ प्रभाव दूर होते हैं।

यह भी पढ़ें- Kumbh Sankranti के दिन जरूर करें सूर्य देव की पूजा, मिलेंगे कई फायदे

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Exit mobile version