पुतिन की वजह से नहीं हो रही इस महिला की शादी , लगवाए सड़कों पर बैनर

Woman put up banners to find true love

Woman put up banners to find true love

Woman put up banners to find true love : पिछले 10 माह से जारी रूस-यूक्रेन जंग की वजह से कई बार रूस में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) का विरोध किया गया हैं। लेकिन अब एक महिला ने एक अलग कारण से उनका विरोध किया है। 26 साल की मारिया मोलोनोवा (Maria Molonova) के मुताबिक, पुतिन (Vladimir Putin) की वजह से उनकी शादी नहीं हो पा रही है। इसलिए अब उन्होंने सच्चा प्यार पाने के लिए सड़कों पर बैनर लगवाए हैं।

पूरे शहर में लगे बैनर

मारिया रूस में उलान-उडे शहर में रहती हैं। उनका उनके पति से तलाक हो चूका है। हालांकि उनके (Maria Molonova) दो बच्चें है। यूक्रेन से जारी युद्ध की वजह से रूस में टिंडर सहित कई डेटिंग ऐप का इस्तेमाल करना मुश्किल हो गया है। इस वजह से मारिया, डेटिंग एप्स का इस्तेमाल नहीं कर पा रही हैं। मारिया को शादी करनी है, जिसके लिए वो पति की तलाश कर रहीं है। इस वजह से उन्होंने (Maria Molonova) शहर के कई व्यस्त चौराहों पर बिलबोर्ड लगवाए है ताकि उन्हें एक पति मिल संके।

बिलबोर्ड में क्यूआर कोड भी है लगवाया

मारिया द्वारा लगवाए गए, बिलबोर्ड में उनकी तस्वीर के साथ लिखा है करोड़पति को पति की तलाश। इसके अलावा इस बिलबोर्ड में एक क्यूआर कोड भी लगवाया गया है। जिसको भी मारिया (Maria Molonova) से शादी करनी है, उनको उस क्यूआर कोड के माध्यम से कई सवालों के जवाब देने होंगे। इसके जरिए वो सही वर का आकलन कर संके।

Exit mobile version