दिनभर की 15 सुपरफास्ट खबरें | Mid Day News Headlines 28th January 2023

Dinbhar ki badi khabrein

1. पीएम नरेंन्द्र मोदी ने आज राजस्थान के भीलवाड़ा में मलसेरी डूंगरी मंदिर में पूजा-अर्चना की और एक जनसभा को संबोधिकत करते हुए कहा कि भारत केवल एक भू-भाग नहीं बल्कि हमारी सभ्यता, संस्कृति और संभावनाओं की एक अभिव्यक्ति है।

 

2. मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में शनिवार सुबह हुए फाइटर जेट क्रैश हादसे पर इंडियन एयरफोर्स ने बयान किया जारी, iaf ने कहा कि सुखोई-30 और मिराज 2000 विमान रेगुलर प्रैक्टिस के दौरान आसमान में ही टकरा गए थे।

 

3. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को मिला जम्मी कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती का साथ, भारत जोड़ो यात्रा में बेटी के साथ शामिल हुई महबूबा मुफ्ती।

 

4 आगामी त्रिपुरा विधानसबा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी ने 48 उम्मीदवारों का किया ऐलान, केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक को मिला टिकट, चुनाव को लेकर तैयारियों में जुटी भारतीय जनता पार्टी।

 

5.  तामिलनाडु की राजधानी चेन्नई में होगी G20 एजुकेशन वर्किंग ग्रुप की बैठक, तकनीक आधारित शिक्षा को समावेशी बनाने पर होगा खास ध्यान। 

 

6. आज कर्नाटक के दौर पर रहे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की चुनावी यात्रा राज्य में भाजपा की चुनावी तैयारियों को गति देगी।

 

7. केद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कर्नाटक के हुबली में केएलई सोसाइटी के बीवीबी इंजीनियरिंग कॉलेज में एक स्टेडियम का किया उद्घाटन, इस दौरान उनके साथ सीएम बसवराज बोम्मई और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी भी मौजूद रहे।

 

8. त्रिपुरा में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्दनेजर चुनावी हलचल अब और हुई तेज, कांग्रेस ने 17 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, भाजपा छोड़कर आए दिबाचंद्र को मिला टिकट।

 

9. महराष्ट्र के पालघर के नायगांव रेलव स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, क्रेन का हुक लोकल ट्रेन के अगले हिस्से से टकराया।

 

10. मेरठ में गणतंत्र दिवस के दिन राष्ट्रगान पर नृत्य करने और अपमान करने का वीडियो बनाने वाले अदनान नाम के युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम के तहत केस किया गया दर्ज।

 

11. नागालैंड में भिड़े असम राइफल्स और नागा-विद्रोही, पेट्रोलिंग के दौरान हुई झड़प।

 

12. राम रहीम के पंजाब में ऑनलाइन सत्संग पर मचा बवाल, कांग्रेस बोली कर्फ्यू लगा कर रोका जाए समागम।

 

13. फिल्म पठान के विवाद पर बोली एनसीपी प्रमुख शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले, कहा- शाह रुख खान से जलते हैं लोग।

 

14. बॉक्स ऑफिर पर रोज नए रिकार्ड बना रही शाहरूख की मूवी पठान, फिल्म का वर्लडवाइड कलेक्शन 300 करोड़ के पार।

 

15. पहले टी – 20 में मिली हार का बदला लेने के इरादे से दूसरे टी – 20 मैच में उतरेगी टीम इंडिया, कल लखनऊ में खेला जाएगा मैच।

 

Exit mobile version