इतने साल का हुआ मिकी माउस, जानिए डिज्नी को कहां से मिली प्रेरणा

Mickey Mouse

Mickey Mouse

Mickey Mouse : दुनिया का फेवरेट कार्टून कैरेक्‍टर मिकी माउस को आज लोगों को हसाते हुए 94 साल हो गए हैं। मिकी माउस के कैरेक्‍टर ने अपने दम पर डिज्‍नी को बुलंदियों पर पहुंचा है। मिकी के कैरेक्‍टर ने यूनिवर्सल के ओसवॉल्‍ट को भी टक्‍कर दी। हालांकि इससे पहले भी डिज्‍नी ने कई कैरेक्‍टर को जन्म दिया है। लेकिन जितनी प्रसिद्धि कैरेक्‍टर मिकी माउस को मिली उतनी किसी को भी नहीं मिली। बड़े कान वाले खरगोश यानी ओसवॉल्‍ट नामक कैरेक्‍टर को भी डिज्‍नी ने ही बनाया था।

 

ये है मिकी माउस की कहानी

उस दौर में डिज्‍नी के पास ओसवॉल्‍ट के अलावा कोई और कार्टून कैरेक्‍टर नहीं था। काफी समय से वॉल्‍ट डिज्‍नी एक नए और बेहतरीन कार्टून कैरेक्‍टर की तलाश कर रहें थे। एक दिन Walt Disney अपनी डेस्‍क पर बैठ कर काम कर रहे थे कि तभी उनकी नजर एक चूहे पर गई। चूहे को उछल-कूद करते देख, उन्होंने चूहे को एक कार्टून कैरेक्‍टर में पोर्ट्रेट कर बनाने की कोशिश की। कार्टून कैरैक्‍टर को उन्होंने मोटा, कान छोटे, हाथों में दस्‍ताने और पैरों में जूते पहनाकर एक अलग तरह का रूप दिया। इसका नाम उन्होंने मॉर्टिमर रखा। डिज्‍नी ने उस कैरेक्‍टर को अपनी पत्‍नी को दिखाया, जिन्हें इसका नाम पसंद नहीं आया। इसके बाद उन्होंने उस कैरेक्‍टर का नाम मिकी रखा।

 

वर्ष 1928 में इस कैरेक्‍टर को लेकर डिज्‍नी ने एक शॉर्ट फ‍िल्‍म्‍स बनाई। वॉल्‍ट ने उस फिल्म का नाम प्लेन क्रेजी और द गैलोपिन गैचो रखा। इस फिल्म को दर्शकों ने बहुत सहारा। वर्ष 1929 में इस शॉर्ट फ‍िल्‍म्‍स को लेकर एक फ‍िल्‍म द कार्निवल किड भी बनी, जिसमें पहली बार मिकी को बोलते हुए दिखाया गया। फिल्म में वॉल्‍ट ने ही मिकी को आवाज दी थी। पूरी फ‍िल्‍म में मिकी ने केवल दो शब्‍द बोले थे- हॉट डॉग्‍स। केवल दो शब्द से मिकी इतना ज्यादा लोकप्रिय हो गया कि वॉल्‍ट को कई और कार्टून कैरेक्‍टर बनाने की प्रेरणा मिली।

 

इसके बाद डिज्‍नी ने मिकी की गर्लफ्रेंड मिनी का कार्टून कैरेक्‍टर बनाया। साथ ही गूफी, प्लूटो और डोनॉल्ड डक को कार्टून कैरेक्‍टर में डिज़ाइन किया। इन सब कार्टून कैरेक्‍टर ने इतना नाम कमाया कि आज इन्होंने इतिहास रच दिया। साल 1932 में मिकी माउस के कैरेक्टर को एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंस अवॉर्ड से भी नवाजा गया। और 1950 से मिकी माउस क्लब की शुरुआत हुई। दर्शकों का इन तमाम कार्टून कैरेक्‍टर के प्रति प्यार देख डिज्नी थीम पार्क बनाया गया। साथ ही मिकी माउस पर कई कॉमिक्स, किताब और द मिकी माउस नाम से टीवी शो भी बनाया गया।

Exit mobile version