IPL 2023: माइकल ब्रेसवेल RCB में हुए शामिल, इस धाकड़ खिलाड़ी की जगह आएंगे नजर

RCB | IPL 2023

RCB | IPL 2023: भारतीय गेंदबाजों की कुटाई करने वाले न्यूजीलैंड के धाकड़ ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल (Michael Bracewell) विल जैक्स की जगह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए इस सत्र में खेलेंगे। दरअसल, आरसीबी ने आगामी आईपीएल के लिए चोटिल विल जैक्‍स के विकल्‍प की घोषणा करते हुए न्‍यूजीलैंड के बल्‍लेबाज माइकल ब्रेसवेल को विल जैक्‍स के विकल्‍प के रूप में शामिल किया है। आरसीबी ने विल जैक्‍स को खिलाड़‍ियों की नीलामी में 3.2 करोड़ रुपये में खरीदा था जबकि ब्रेसवेल तब अनसोल्‍ड रहे थे।

शनिवार को आईपीएल के एक बयान के अनुसार, “आरसीबी ने न्यूजीलैंड के माइकल ब्रेसवेल से करार किया है जो टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में इंग्लैंड के बल्लेबाज विल जैक्स की जगह लेंगे।”

RCB | IPL 2023

विल जैक्स चोट के कारण आईपीएल से हो गए हैं बाहर

बता दें कि इंग्लैंड के बल्लेबाज विल जैक्स चोट के कारण आईपीएल के आगामी सत्र से बाहर हो गए थे। बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के दूसरे वनडे में उनकी मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था। ऐसे में फ्रेंचाइजी आरसीबी को उनके विकल्प की सख्त जरुरत थी। माइकल ब्रेसवेल फिलहाल फॉर्म में हैं और उन्होंने हाल ही में भारत के खिलाफ खूब रन बनाए थे। मालूम हो कि इसी साल ब्रेसवेल भारत के खिलाफ वनडे में तूफानी शतक भी जड़ चुके हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के भारत दौरे पर पहले वनडे में 78 गेंदों पर 140 रन की पारी खेली थी। इसमें उन्होंने 12 चौके और 10 छक्के लगाए थे।

🚨 NEWS 🚨

Michael Bracewell joins Royal Challengers Bangalore as a replacement for Will Jacks.

Details 👇 #TATAIPL https://t.co/rXQlYkJo9N pic.twitter.com/aVmbIjntEw

— IndianPremierLeague (@IPL) March 18, 2023

एक करोड़ की प्राइस पर आरसीबी से जुड़े

ब्रेसवेल एक करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर आरसीबी से जुड़ेंगे। उन्होंने अपने करियर में 16 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 113 रन बनाए हैं और 21 विकेट लिए हैं। मिनी ऑक्शन में ब्रेसवेल को एक करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर आईपीएल नीलामी में कोई खरीदार नहीं मिला था। गौरतलब है कि वह कभी भी आईपीएल में नहीं खेले हैं। आरसीबी अपने आईपीएल अभियान की शुरुआत दो अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ करेगी।

Exit mobile version