मौसम विभाग ने जारी की शीतलहर की चेतावनी, जानिए किन राज्यों में होगी तेज बारिश

Weather News

Weather News

Weather News : दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर प्रदेश, बिहार और अन्य राज्यों में धीरे-धीरे सर्दी अपनी चरम सीमा पर पहुंच रहीं हैं। पहाड़ी इलाकों पर हो रहीं बर्फबारी का सीधा असर मैदानी इलाकों में दिख रहा है। ठंड के बीच उत्तर भारत में शीतलहर ने भी दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले कुछ दिनों में उत्तर पश्चिमी भारत की कई जगहों में शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। साथ ही दक्षिण भारत के कई इलाकों में आज बारिश होने का अनुमान जताया जा रहा हैं।

दिल्ली में आज का मौसम

राजधानी दिल्ली में ठंड के साथ-साथ वायु गुणवत्ता भी बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की जा रहीं है। बीते दिन यहां की वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की गई थी। इसके अलावा न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो अभी तक इस मौसम का सबसे कम तापमान हैं। साथ ही अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। बता दें कि दिल्ली में आज सुबह-शाम कोहरा छाया रहेगा। साथ ही न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास होने की आशंका है। जबकि अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

तापमान में आएगी गिरावट

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 17 दिसंबर से 21 दिसंबर तक चेन्नई में बारिश होने के आशंका है। चेन्नई के अलावा आज कराईकल, पुडुचेरी और अंडमान-निकोबार के कई हिस्सों में भी बारिश होने की संभावना है। साथ ही तमाम राज्यों में ठंड की वजह से आने वाले कुछ दिनों तक रोजाना 2-3 डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट आ सकती हैं। माना जा रहा है कि आने वाले 3 दिनों के दौरान पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तरी राजस्थान के कुछ अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी।

Exit mobile version