दिल्ली में 1.4 डिग्री सेल्सियस तक गिरा पारा, कई राज्यों में बारिश का अनुमान

Weather Update

Weather Update

Weather Update : देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर कड़ाके की ठंड पड़ रही हैं। सुबह-शाम घने कोहरे के साथ शीत लहर जारी है। बीते दिन यहां का न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था। इसलिए कहा जा रहा है कि आने वाले 2 दिनों तक दिल्ली और उसके आसपास के तमाम इलाकों के तापमान (Weather Update) में गिरावट आएगी।

दिल्ली में जारी हुआ येलो अलर्ट जारी

राजधानी दिल्ली में आईएमडी (India Meteorological Department) ने येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि राजस्थान और हरियाणा में ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ हैं। माना जा रहा है आने वाले कुछ दिनों तक दिल्ली, राजस्थान और दक्षिण हरियाणा की कुछ जगहों में शीतलहर (Weather Update) चलेगी। दिल्ली के कई इलाकों में आज न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

इन राज्यों में बारिश की आशंका

मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटों में देश के कई राज्यों में हल्की से मध्य बारिश का अनुमान हैं। उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, असम, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, लद्दाख, मेघालय, अंडमान, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में आज बारिश (Weather Update) होने की संभावना हैं। हालांकि दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में 23 जनवरी और 24 जनवरी को बारिश हो सकती है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक, 18 जनवरी से एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखेगा, जिसकी वजह से देश के कई राज्यों के तापमान में वृद्धि होगी। हालांकि अभी कुछ दिनों तक ठंड से कोई राहत नहीं मिलेगी।

Exit mobile version