महिलाओं की तुलना में जल्दी बूढ़े होते हैं पुरुष, शोध में हुआ खुलासा

MEN vs Women

MEN vs Women

Men Ages faster than women : इंसान की बढ़ती उम्र पर तमाम तरह के शोध होते रहते हैं जिसमें कई तरह की बातों की जानकारी मिलती है। हाल ही, में एक और अध्ययन किया गया जिसका मकसद था कि इस बात का जवाब जानना कि क्या महिलाओं की तुलना में जल्दी बूढ़े होते हैं पुरुष।

ये हो सकते है कारण

फिनलैंड के यूनिवर्सिटी ऑफ जिवास्कायला ने इस पर शोध किया। शोध में पता चला कि पुरुष जैविक तौर पर महिलाओं से ज्यादा बूढ़े होते हैं। धूम्रपान और ज्यादा बड़े शरीर की वजह से कई बार ये कारण भी हो सकते हैं। इसके अलावा जैविक उम्र बढ़ने के मामलों में भी ये अंतर दिखाई देता है। हालांकि लिंग आधार पर बूढ़े होने की गति में जो अंतर पाया गया, उसका संबंध जीवनशैली कारकों से बिल्कुल भी नहीं हैं। शोधकर्ताओं ने ये शोध विपरीत लिंग जुड़वा भाई-बहन पर भी किया। उनमें भी ये अंतर पाया गया। भाई के मुकाबले बहन लगभग एक साल बड़ी पाई गई।

एक उम्र के होने के बाद भी हो जाते हैं ज्यादा बूढ़े

जेरोन्टोलॉजी रिसर्च सेंटर एंड द फैकल्टी ऑफ स्पोर्ट एंड हेल्थ साइंसेस की डॉक्टोरल शोधकर्ता एना कानकानपाआ ने भी इस पर रिसर्च की। एना ने इस रिसर्च में पाया कि समय के हिसाब से पुरुष, महिलाओं की तुलना में एक ही उम्र के बाद ज्यादा बूढ़े हो जाते हैं। साथ ही ज्यादा बूढ़े लोगों में उम्र का अंतर भी ज्यादा पाया जाता है। अध्ययन के मुताबिक फिनलैंड में महिलाएं पुरुषों के मुकाबले लगभग 5 साल ज्यादा जीती हैं। साथ ही वर्ष 1970 में अंतर सबसे ज्यादा पाया गया, जब महिलाओं की जीवन प्रात्याशा पुरुषों की तुलना में दस साल ज्यादा पाई गई।

Exit mobile version