दिल्ली MCD : 6 जनवरी को होगा नए महापौर का चुनाव, सीक्रेट बैलेट चर्चा में

Delhi Mayor Election Update

Delhi Mayor Election Update

Delhi Mayor Election Update : एमसीडी चुनावों में आम आदमी पार्टी (आप) ने 134 सीट पर ऐतिहासिक जीत हासिल की हैं। इस बार आप (Aam Aadmi Party) ने भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के 15 साल के शासन को समाप्त कर दिया है। हालांकि कांग्रेस (Indian National Congress) ने केवल नौ सीट पर जीत दर्ज की थी।

इसके बाद अब दिल्ली नगर निगम के नए महापौर (Delhi Mayor Election) का चुनाव होगा। महापौर के चुनाव के लिए छह जनवरी को मतदान होगा। जबकि नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 27 दिसंबर की है। इसके साथ ही दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने नगर निगम की पहली बैठक के प्रस्ताव को भी मंजूरी दें दी हैं। निगम की पहली बैठक 6 जनवरी, 2023 को 11 बजे होगी।

250 पार्षद होंगे के साथ शामिल

बता दें कि 27 दिसंबर से पहले कभी भी नॉमिनेशन वापस लिया जा सकेगा। 6 जनवरी के दिन मेयर के चुनाव (Delhi Mayor Election) के साथ डिप्टी मेयर का भी चुनाव होगा। हालांकि मेयर का चुनाव सीक्रेट बैलेट के जरिए किया जाएगा। गौरतलब है कि निगम के ये पहला सदन होगा, जिसमें 250 पार्षद (Councillor) एक साथ पहली बार शामिल होंगे।

रोटेशन के आधार पर होगा पद

सदन की पहली बैठक मिंटो रोड पर एमसीडी के मुख्यालय के सिविक सेंटर में होगी। बता दें कि महापौर का पद रोटेशन के आधार पर होता है। एक-एक वर्ष के बाद महापौर बदलते जाएंगे। पहला वर्ष महिलाओं (Femal) के लिए आरक्षित हैं। जबकि दूसरा अनारक्षित वर्ग, तीसरा आरक्षित वर्ग (Reserved Category) और शेष वर्ष में अनारक्षित श्रेणी (Unreserved Category) के महापौर बनाए जाएंगे।

Exit mobile version