MCD चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान, 4 दिसंबर को वोटिंग

4dec blog image

दिल्ली नगर निगम चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। दिल्ली राज्य निर्वाचन आयुक्त विजय देव ने एमसीडी चुनावों की तारीख की घोषणा की। दिल्ली में 4 दिसंबर को एमसीडी चुनाव के मद्दनेजर मतदान होगा और चुनाव परिणाम 7 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। दिल्ली राज्य चुनाव आयोग द्वारा प्रेस वार्ता कर दिल्ली नगर निगम चुनाव कार्यक्रम का ऐलान किया गया। इस बार दिल्ली नगर निगम चुनाव में 1 करोड़ 46 लाख 73 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

 

7 को  आएंगे नतीजें

इस बार भी दिल्ली नगर निगम चुनाव ईवीएम के जरिये होगा जिसकी जानकारी शुक्रवार को प्रेस वार्त के दौरान दी गई। दिल्ली नगर निगम चुनाव कार्यक्रम की अगर बात करें तो एमसीडी चुनाव के लिए 7 नवंबर को अधिसूचना जारी होगी तथा नामांकण की आखिरी तारीख 14 नवंबर है। नामांकण की जांच 16 नवंबर तथा नाम वापसी की अंतिम तारीख 19 नवंबर 2022 है। दिल्ली में वार्ड की संख्या अब 250 है जो कि पहले 272 हो गई है। परिसीमन के बाद दिल्ली में वार्डो की संख्या 250 कर दी गई है। दिल्ली नगर निगम चुनाव की तारीखों के बाद अब राजनीति के गलियारों में हलचल अब और तेज हो गई है।

 

राजनीतिक पार्टियां तैयार

दिल्ली नगर निगम चुनाव की तारीखों का ऐलान होने की आज संभावना जताई जा रही थी और दिल्ली राज्य चुनाव आयोग द्वारा शुक्रवार को शाम 4 बजे एमसीडी चुनाव तारीखों का ऐलान कर दिया गया। राजनीतिक पार्टियों ने एमसीडी चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद प्रतिक्रिया भी दी है। भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी सहित अन्य छोटो बड़े दलों ने नगर निगम चुनाव के लिए पहले से ही कमर कर रखी है।

Exit mobile version