Bigg Boss 16 Winner Troll : एमसी स्टैन बनें बिग बॉस 16 के विजेता, फिर क्यों हैं फैंस में नाराजगी, जानें पूरा सच

Bigg Boss 16 Winner Troll

Bigg Boss 16 Winner Troll: टीवी का सबसे बड़ा कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ (Bigg Boss 16) आखिरकार अब खत्म हो चुका है। बीते दिन शो के ग्रैंड फिनाले में इस सीजन का विनर भी मिल गया। दरअसल, 19 हफ्तों के बाद देसी रैपर एमसी स्टैन (MC Stan) ने सभी को हराते हुए शो की ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया। हालांकि इस बात से जहां एक तरफ स्टैन के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है, तो वहीं दूसरी तरफ स्टैन के शो जीतने की उम्मीद उनके फैंस के अलावा शायद ही किसी को थी। शो के शुरुआत से ही शिव ठाकरे (Shiv Thakare) और प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) सभी के चहेते बने हुए थे। यहां तक की शो के होस्ट सलमान खान (Salman Khan) से लेकर कई मेहमानों ने भी प्रियंका की तारीफों के पुल बांधे थे। ऐसे में स्टैन के जीतने पर फैंस का ये कहना है कि बिग बॉस अंत में सभी के साथ माइंड गेम खेल गए और एक अनडिजर्विंग कंटेस्टेंट को शो का विनर बना दिया।

#BiggBoss16 Will Be Remembered as "The #PriyAnkit Show"💫

PRIYANKA WON FOR LIFE
WELCOME ANKIT AS JAHAAN pic.twitter.com/Yg87ZvA3nC

— 𝐓𝐞𝐚𝐦 𝐏𝐫𝐢𝐲𝐚𝐧𝐤𝐢𝐭 𝐎𝐟𝐟𝐢𝐜𝐢𝐚𝐥 💫 (@PriyAnkitFC) February 13, 2023

Mega Star Salman Khan Said;

Meri Nazar me Winner Priyanka hai.

Audience Screamed:Yes Sir, Same Sir..

PRIYANKA WON FOR LIFE pic.twitter.com/HrTg0E1V18

— 🐰𝐀𝐧𝐬𝐡~ᴘʀɪʏᴀɴᴋᴀ ᴘᴀʟᴛᴀɴ♡ (@Ansh__X__tweets) February 13, 2023

स्टैन के विनर बनने से फैंस को लगा झटका

बीते दिन बिग बॉस के फिनाले में बस्ती के हस्ती एमसी स्टैन, शिव ठाकरे और प्रियंका चाहर चौधरी को हराते हुए शो के विनर बने। हालांकि स्टैन का शो जीतना बिग बॉस के कई फैंस को रास नहीं आ रहा है। बीते कई हफ्तों से हमने देखा था कि प्रियंका चाहर चौधरी को लेकर फैंस का बज काफी हाई दिख रहा था। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर उनके विनर होने का दावा तक किया जा रहा था, लेकिन बीते रात बिग बॉस के फैसले ने सभी को हैरान करके रख दिया। फिनाले के बाद से ही यूजर्स बिग बॉस को फिक्स्ड और स्क्रिप्टेड बता रहे हैं। इसी के साथ शो के कई फैंस स्टैन को अनडिजर्विंग विनर ऑफ द हिस्ट्री का नाम दे रहे हैं।

Salman Khan says Priyanka Choudhary is ‘real winner of Bigg Boss 16’ for him as MC Stan lifts trophy#MCStan #SalmanKhan #PriyankaChaharChoudhary #BiggBoss16 https://t.co/7C085XfwI5 pic.twitter.com/9hajQoIzwp

— FilmiBeat (@filmibeat) February 13, 2023

प्रियंका को जीतना था शो- यूजर्स

शो के शुरुआत से ही प्रियंका लगातार सभी कंटेस्टेंट को कड़ी टक्कर देते हुए घर में बनी रही थीं। वो हर मुद्दे का डटकर सामना करती थी और उनका यही बेबाक अंदाज फैंस को पसंद आता था। सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि शो के होस्ट सलमान खान और बाकी कई मेहमानों ने भी प्रियंका में काफी दिलचस्पी दिखाई थी। यहां तक की विनर की घोषणा के पहले ही सलमान खान ने खुलकर कह दिया कि फैंस ने पता नहीं क्या सोचकर ये फैसला लिया है, लेकिन अगर मुझसे पूछा जाए तो इस सीजन की रियल विनर प्रियंका चाहर चौधरी ही हैं। ऐसे में फैंस की नाराजगी एक हद तक सही भी है। वहीं अब शो के मेकर्स पर फैंस का गुस्सा भड़क उठा है और बिग बॉस शो और मेकर्स को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

Priyanka deserve to win yrrr
Ankit is literally crying 😭😭🤣.
PRIYANKA WON FOR LIFE pic.twitter.com/jfHGhLwFuO

— 𝑵𝒂𝒉𝒚𝒂𝒏🥀 (@devil_nahyan) February 13, 2023

प्रियंका हैं असली विनर!

भले ही इस सीजन के विनर की ट्रॉफी स्टैन के हाथ लगी हो, लेकिन शो से जाने-जाते प्रियंका की किस्मत जरुर चमक गई। असल लाइफ में प्रियंका हीं विनर बनी हैं। शो के दौरान ही प्रियंका ने माई ग्लैम का एक ब्यूटी कॉम्पिटिशन जीता था, जिसकी शर्तों के अनुसार उन्हें 25 लाख रुपये और माई ग्लैम के एड में श्रद्धा कपूर के साथ काम करने का मौका मिला है। इसी के साथ खबरें हैं कि प्रियंका चाहर चौधरी को शाहरुख खान की फिल्म डंकी में भी काम करने का मौका मिला है। वहीं शो के दौरान सलमान खान ने भी उनके साथ काम करने की इच्छा जताई थी। इसके अलावा एकता कपूर द्वारा भी एक शो में प्रियंका को कास्ट किए जाने की उम्मीदें हैं। ऐसे में ये कहना किसी भी एंगल से गलत नहीं हैं कि प्रियंका ही शो की असली विनर हैं।

Exit mobile version