मास्टर बलास्टर के बेटे ने किया कमाल, रणजी डेब्यू में जड़ा शतक

arjun tendulkar

arjun tendulkar

क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने खेल जगत में अपने कदम पसार लिए है। सचिन की तरह अर्जुन ने भी क्रिकेट में कुछ कर जाने की ठान ली है। दरअसल, अर्जुन ने अपने करियर की शानदार शुरूआत रणजी ट्रॉपी में डेब्यू करके की है। वहीं अर्जुन ने रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप सी में गोवा के लिए राजस्थान के खिलाफ अपना मुकाबला खेला है। उन्हें पहले गेंदबाजी का मौका तो नहीं मिला लेकिन बल्लेबाजी करने के लिए वह मैदान पर उतरे है। अर्जुन पहले दिन 12 गेंद पर चार बनाकर नावाद रहे।

अर्जुन ने एनओसी के लिए किया था आवेदन

बता दें कि मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने का कहना है कि अर्जुन को प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने के लिए अपने खेल के कुछ पहलुओं में सुधार करने की जरूरत है। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) ने भी अर्जुन को गोवा की ओर से खेलने के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) दिया था। अर्जुन ने इसके लिए आवेदन किया था।

सुयश और स्त्रेहल ने की शतकीय साझेदारी

वहीं सुयश और स्नेहल ने तीसरे विकेट के लिए 105 रन की साझेदारी की। स्नेहल 104 गेंद पर 59 रन बनाकर आउट हुए। सिध्देश लाड 48 गेंद पर 17 और विकेटकीपर एकनाथ केरकर 15 गेंद पर तीन रन बनाकर पवेलियन लौटे। सुयश प्रभुदेसाई 209 गेंद पर 81 और अर्जुन तेंदुलकर 13 गेंद पर चार रन बनाकर नाबाद हैं।

रणजी ट्रॉफी डेब्यू में शतक (उम्र)

सचिन तेंदुलकर- 15 साल 231 दिन (बनाम गुजरात)

अर्जुन तेंदुलकर- 23 साल 81 दिन (बनाम राजस्थान)

Exit mobile version