न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से मार्टिन गुप्टिल बाहर, अब खेल पाएंगे फ्रेंचाइजी क्रिकेट

Martin Guptill

Martin Guptill

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने अनुभवी एवं विस्फोटक बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल को अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया है। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार को इसकी घोषणा करते हुए एक बयान में कहा गया कि न्यूजीलैंड क्रिकेट मार्टिन गुप्टिल को उनके केंद्रीय अनुबंध से मुक्त करने पर सहमत हो गया है ताकि वह कहीं और खेल सकें। मार्टिन गुप्टिल का खेल कुछ हद तक टीम इंडिया के कप्तान और खतरनाक ओपनर रोहित शर्मा से मिलता जुलता है। दोनों खिलाड़ी खतरनाक अंदाज में बैटिंग करने के लिए जाने जाते हैं।

 

36 वर्षीय सलामी बल्लेबाज गुप्टिल, ट्रेंट बोल्ट और कोलिन डिग्रैंडहोम के बाद सेंट्रेल कॉन्ट्रैक्ट से रिलीज किए गए तीसरे कीवी खिलाड़ी बन गए हैं। अब मार्टिन गुप्टिल दुनिया भर में हो रहे फ्रेंचाइजी क्रिकेट में जाकर हिस्सा ले सकेंगे। गुप्टिल ने खुद न्यूजीलैंड क्रिकेट बोल्ड से रिलीज किए जाने की पेशकश की थी।

 

ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप में मार्टिन गप्टिल टीम का हिस्सा थे लेकिन एक भी मैच नहीं खेले। व्हाइट बॉल क्रिकेट में मार्टिन एक अलग रुतबा रखतें हैं। लेकिन वर्ल्ड कप में फिन एलन से ओपनिंग कराया गया। इसके बाद टीम इंडिया के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज से बाहर ही कर दिया गया।

 

क्या कहते हैं मार्टिन गुप्टिल के आंकड़ें ?

गुप्टिल के करियर की बात करें तो उन्होंने 47 टेस्ट मैचों में 29.38 की औसत से 2,586 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में उनके बल्ले से तीन शतक और 17 अर्धशतक निकले हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 189 रन रहा है।

 

New Zealand Cricket has agreed to release @Martyguptill from his central contract so he can pursue playing opportunities elsewhere. https://t.co/C1vhAtj4Qz

— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) November 22, 2022

 

इसके अलवा गुप्टिल ने 198 वनडे की 195 पारियों में 41.73 की औसत से 7,346 रन बनाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 237 रहा है। इसमें उनके नाम 18 एकदिवसीय शतक और 39 अर्धशतक शामिल है। क्रिकेट के छोटे फॉर्मेट की बात करें तो उन्होंने 122 T20I में 31.81 के औसत से 3,531 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और 20 अर्धशतक शामिल है। उनका सर्वाधिक स्कोर 105 रन रहा है।

इस फैसले पर क्या बोले मार्टिन गुप्टिल?

सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर किए जाने के बाद गुप्टिल ने जोर देकर कहा है कि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास नहीं ले रहे हैं और अभी भी चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे।

 

 

Exit mobile version