खराब ब्लड सर्कुलेशन के कारण शरीर में दिखते है कई लक्षण, जानिए कारण

Poor blood circulation Symptoms

Poor blood circulation Symptoms

Poor blood circulation Symptoms : एक्सरसाइज की कमी और वजन बढ़ने की वजह से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन खराब हो जाता हैं। साथ ही उसमें कमी भी आ जाती है। इससे शरीर के कई अंग प्रभावित भी होने लगते हैं। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने की वजह से ब्लड वेसेल्स घिर जाती है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है। इसके अलावा डायबिटीज और दिल की बीमारियों से ग्रसित लोगों में खराब ब्लड सर्कुलेशन की समस्या आम लोगों के मुकाबले कई गुना बढ़ जाती है।

ब्लड सर्कुलेशन का धीमा पड़ना या फिर खराब होने से, शरीर में कई बीमारियां होने लगती है। इन तमाम बीमारियों के संकेत शरीर में कई तरह से दिखाई देते हैं। आज हम आपको इन्हीं लक्षणों के बारें में बताएंगे।

खराब ब्लड सर्कुलेशन के लक्षण

पैरों में सूजन

पैरों में सूजन आना, खराब ब्लड सर्कुलेशन (Poor blood circulation Symptoms) का मुख्य लक्षण है। जब शरीर में ब्लड सर्कुलेशन नहीं होता है तो वो पैरों के आस-पास आकर ठहर जाता है। तब पैरों में एक प्रेशर क्रिएट होता है, जिससे पैरों में सूजन आने लगती हैं।

पीठ पर दाने

खराब ब्लड सर्कुलेशन की वजह से, स्किन तक ऑक्सीजन का सर्कुलेशन नहीं हो पता है, जिस कारण स्किन पोर्स बंद हो जाते हैं। इस वजह से पीठ पर दाने निकलने लगते हैं।

चेहरे का नीला या पीला पड़ना

खराब ब्लड सर्कुलेशन के कारण, चेहरा पीला या नीला पढ़ने लगता है। शरीर में ऑक्सीजन की कमी की वजह से ब्लड वेसेल्स नीले पड़ने लगते हैं।

शरीर में झुनझुनी

खराब ब्लड सर्कुलेशन की वजह से शरीर और पैरों में झुनझुनी की समस्या बनी रहती है। जब शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही नहीं होता है तो नसें सो जाती हैं और इस वजह से ये परेशानी होती है।

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Exit mobile version