जनवरी माह के दूसरे सप्ताह पड़ रहें है कई त्योहार, जानिए Sakat Chauth, Lohri और Surya Gochar की तिथि

8 Jan to 14 Jan 2023 Vrat-Tyohar

8 Jan to 14 Jan 2023 Vrat-Tyohar

8 Jan to 14 Jan 2023 Vrat-Tyohar : नए साल 2023 के दूसरे माह ही कई व्रत और त्योहार पड़ रहें हैं। हिन्दू धर्म, में प्रत्येक व्रत-त्योहार की अपनी मान्यता और महत्त्व है। हालांकि जनवरी महीने के दूसरे सप्ताह, 8 जनवरी से लेकर 14 जनवरी 2023 तक कई व्रत और पर्व पड़ रहें है। इस आर्टिकल में आज हम आपको हर एक पर्व, व्रत और उसकी तिथि के बारें में बताएंगे।

माघ संकष्टी चतुर्थी

इस वर्ष माघ संकष्टी चतुर्थी का पर्व 10 जनवरी 2023, दिन मंगलवार को मनाया जाएगा। देश के कई राज्यों में इस पर्व को सकट चौथ (Sakat Chauth) के नाम से भी जाना जाता हैं। बता दें कि इस दिन व्रत रखने के साथ-साथ गणेश जी और चंद्र देवता की विशेष पूजा-अर्चना की जाती हैं। माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी के दिन ये पर्व मनाया जाता है। भगवान गणेश को इस दिन तिलकुट, तिल, गुड़ और शकरकंद आदि चीजों का भोग लगाया जाता है।

मान्यता के अनुसार, इस दिन (Sakat Chauth) व्रत रखने से और गणेश जी की उपासना करने से जीवन में चल रहीं सभी पेरशानियां दूर होती हैं। साथ ही संतान का जीवन सुखमय रहता है।

मंगल मार्गी

मंगल ग्रह 13 जनवरी, शुक्रवार के दिन वृषभ राशि में मार्गी होगा, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। बता दें कि इस दिन (Mangal Margi) सुबह 2:27 पर मंगल, वृषभ राशि में सीधी चाल से चलेगा।

लोहड़ी

इस वर्ष लोहड़ी (Lohri) का पर्व 14 जनवरी 2023, दिन शनिवार को मनाया जाएगा। इस दिन रात्रि में आग जलाकर, अग्नि देव की पूजा-अर्चना की जाती हैं। साथ ही अग्नि (Lohri) की परिक्रमा करते समय उसमें रेवड़ी, तिल, गजक और मूंगफली आदि डाला जाता है। इसके अलावा अपने उज्जवल भविष्य के लिए कामना की जाती हैं।

कालाष्टमी व्रत

माघ माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कालाष्टमी व्रत (Kalashtami Vrat) रखा जाता हैं। जो इस वर्ष 14 जनवरी 2023 को मनाया जाएगा। इस दिन (Kalashtami Vrat) काल भैरव की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। कहा जाता है कि भगवान भैरव की पूजा करने से सभी रोग, कष्ट और ग्रह दोष दूर होते हैं।

मकर संक्रांति

इस वर्ष मकर संक्रांति (Makar Sankranti) का पर्व भी 14 जनवरी 2023 को मनाया जाएगा। इस बार सूर्य का मकर राशि में गोचर 14 जनवरी की रात 08:57 पर होगा। इसलिए दान (Makar Sankranti) और स्नान 15 जनवरी 2023 को किया जाएगा।

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Exit mobile version