दिल्ली: तलाक तलाक तलाक! 32 साल की शादी को छोड़कर ट्रांसजेंडर से रचाई शादी

delhi: triple talak and marrige with transgender

नई दिल्ली के भजनपुरा से चौंका देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, यहां 6 बच्चों के बाप ने एक ट्रांसजेंडर से शादी कर ली हैं। ट्रांसजेंडर से शादी रचाने के लिए शख्स ने अपनी 32 साल पुराने विवाह बंधन को तीन तलाक देकर खत्म कर दिया। वहीं शख्स की पहली पत्नी ने पुलिस में ट्रिपल तलाक को लेकर मामला दर्ज करवाया है। भजनपुरा थाना में पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी मौके से फरार है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

6 बच्चों के बाप ने रचाई शादी

राजधानी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में एक महिला ने अपने पति पर ट्रिपल तलाक और ट्रांसजेंडर से शादी करने का आरोप लगाया है। लेकिन महिला के पति का कहना है कि मकान अपने नाम करवाने के लिए उसकी पत्नी उस पर दबाव बना रही है। वहीं दोनों दंपत्ति की शादी को 32 साल हो गए है और इनकी 6 संतानें है। जिसमें 4 लड़कियां और 2 लड़के हैं। पुलिस ने इस मामले को लेकर बताया कि पीड़ित महिला भजनपुरा की रहने वाली है। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। लेकिन आरोपी पति मौके से फरार है। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

तीसरी शादी की फिराक में आरोपी

महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी 6 संतानें है और उसकी शादी को 32 साल हो गए है। लेकिन उसके पति ने उसे छोड़ दिया और एक ट्रांसजेंडर से शादी रचा ली। परंतु सामाजिक दबाव के कारण आरोपी पति ने उससे भी शादी तोड़ ली और किसी अन्य महिला से तीसरी शादी कर ली। महिला ने आगे बताया कि अब तीसरी शादी करने के बाद उसका पति घर खाली करने के लिए उस पर दबाव डाल रहा है। महिला के पति ने उसको जान से मारने की धमकी भी दी है। वहीं महिला का आरोप है कि उसका पति 7 जुलाई 2022 को उसे तीन बार ‘ तलाक तलाक तलाक’ कहकर घर से चला गया था। तभी से ये सिलसिला शुरू हो गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को भांपते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान आफताब नाम से की गई है। आफताब ने पत्नी के लगाए हुए सभी आरोपों को खारिज कर दिया है। पुलिस अब इस मामले को लेकर गहराई से जांच कर रही है।

Exit mobile version