अरबाज खान और जॉर्जिया के ब्रेकअप पर पहली बार बोली मलाइका, कहा- ये प्यारा है…

Malaika Arora says on her x-husband

Malaika Arora says on her x-husband

Malaika Arora says on her x-husband : बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान का जब से मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) से तलाक हुआ है तभी से उनके डेटिंग की खबरे आ रहीं है। माना जा रहा था कि अरबाज काफी समय से मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी (Giorgia Andriani) को डेट कर रहे थे। हालांकि, हाल ही में दोनों के ब्रेकअप की खबर भी आई थी। बीते दिनों एक इंटरव्यू में जॉर्जिया से जब उनके और अरबाज के रिश्ते के बारे में पूछा गया था। तो उन्होंने कहा था कि हम सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। इसके के बाद अनुमान लगाए जा रहें थे कि दोनों अलग हो गए हैं।

जानिए क्या बोली एक्स वाइफ

इस समय अरबाज की पूर्व पत्नी अपने नए शो ‘मूविंग इन विद मलाइका (Moving In With Malaika)’ में व्यस्त हैं। शो में इस बार फिल्म मेकर करण जौहर (Karan Johar) उनके नए गेस्ट बन कर आए हैं। उन्होंने मलाइका (Malaika Arora) से उनके और अरबाज के रिश्ते को लेकर सवाल किया। सबसे पहले उन्होंने अरबाज के साथ उनके रिश्ते पर सवाल किया। इस पर अरोरा ने कहा- ‘मुझे लगता है कि यह प्यारा है। हम अब काफी बेहतर हैं।’

इसके बाद, करण ने अरबाज और जॉर्जिया के ब्रेकअप की खबरों पर सवाल किया। इस पर एक्ट्रेस ने कहा- उन्हें इस बारे में कुछ नहीं पता। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि वह अरबाज या उनके बेटे अरहान खान से इस बारे में कुछ नहीं पूछती। आगे उन्होंने कहा- वह उस तरह की इंसान नहीं है, जो अब भी अपने एक्स पति से पूछे कि ये क्या चल रहा है। वो हमेशा एक निश्चित सीमा बनाए रखती हैं। उस सीमा को पार करना उन्हें पसंद नहीं है। इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि- वह कई तलाकशुदा जोड़ों को जानती है, जो अपने बच्चों से जानकारी लेते हैं। पर वह उन जैसी नहीं है। उन्हें ये सब पसंद नहीं है।

Exit mobile version