Arjun- Malaika: अर्जुन कपूर के लिए खाना बनाती है मलाइका अरोड़ा, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

Malaika Reveals Shocking Truth About Her Love Life

Arjun- Malaika: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) आए दिन अपने बॉयफ्रेंड और एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) को लेकर लाइमलाइट में छाई रहती हैं। आए दिन दोनों को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है, लेकिन इसके बावजूद भी एक्ट्रेस को अक्सर ही अर्जुन संग क्वालिटी टाइम स्पेंड करते स्पॉट किया जाता हैं। मलाइका मानती हैं कि ये उन दोनों की पर्सनल लाइफ है और इस वो अपने हिसाब से जीना चाहती हैं। कई बार एक्ट्रेस ने अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात भी की है। इस बीच एक बार फिर मलाइका अरोड़ा ने एक बातचीत के दौरान अपने लव लाइफ पार्टनर अर्जुन कपूर को लेकर कुछ बहुत ही दिलचस्प बातों पर से पर्दा हटाया है।

मलाइका ने किया खुलासा

गौरतलब है कि अक्सर ही इंटरव्यू के दौरान मलाइका से उनकी लव लाइफ और अर्जुन कपूर को लेकर सवाल किया जाता है, जिसका जवाब भी वो बड़ी सहजता से देती हैं। ऐसे में हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस से एक बार फिर उनकी लव लाइफ को लेकर कई सारे सवाल पूछे गए। इस दौरान एक्ट्रेस से एक सवाल ये भी पूछा गया कि उन्होने पहली बार अर्जुन कपूर के लिए खाना कब बनाया और क्या अर्जुन ने भी उनके लिए कभी खाना बनाया है? इसपर जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि, ‘वो हर टाइम अर्जुन कपूर के लिए खाना बनाती हैं। मलाइका ने कहा कि, ‘मैंने कभी भी अर्जुन से खाना बनाने के लिए नहीं कहा। ऐसा इसलिए कि वो चाय भी नहीं बना सकता है।’ मलाइका ने आगे कहा कि, ‘मुझे खाना बनाने में मजा आता है, जबकि अर्जुन को मेरे हाथ के खाने का जायका लेना बहुत पसंद है। हालांकि मुझे या अर्जुन को खाना बनाने की कोई जरूरत नहीं है। बस यही काफी है जो मैं बना देती हूं, उसे वही पसंद आता है।’

एक्ट्रेस ने शेयर की वेकेशन की तस्वीरें

गौरतलब है कि हाल ही में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने यूरोप का ट्रैवल किया है। इंडस्ट्री की इस शानदार जोड़ी ने इंस्टाग्राम पर अपने यूरोप टूर कई बेहतरीन फोटोज को भी शेयर की है। शेयर की हुई फोटोज में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का लुक बहुत ही कमाल का लग रहा है। ऐसा पहली बार नहीं है जब मलाइका अर्जुन घुमने निकले हो। अपनी प्रोफेशनल लाइफ में व्यस्त रहने के बावजूद भी दोनों एक-दूसरे के लिए समय निकाल ही लेते हैं।

Exit mobile version