Makar Sankranti 2023 : भाग्य चमकाने के लिए इन चीजों का करें दान

Makar Sankranti 2023

Makar Sankranti 2023

Makar Sankranti Daan Benefits : इस बार वर्ष 2023 में कई व्रत और पर्व मनाए जाएंगे। जनवरी माह में ही मकर संक्रांति का पर्व पड़ रहा है, जो 15 जनवरी 2023, दिन रविवार को मनाया जाएगा। मान्यता के अनुसार, इस दिन सूर्य, मकर राशि में प्रवेश करता है, जिसकी वजह से उत्तरायण का आरंभ होता हैं।

मकर संक्रांति (Makar Sankranti Daan Benefits) के दिन पवित्र नदी में स्नान या घर में पानी में गंगाजल डालकर स्नान करने और सूर्य देवता की पूजा-अर्चना करना बहुत शुभ होता हैं। साथ ही इस दिन दान करने से सूर्य, शनि समेत 6 ग्रहों के दोष दूर होते हैं।

इन वस्तुओं का करें दान

मकर संक्रांति (Makar Sankranti Daan Benefits) के दिन कुछ विशेष वस्तुओं का दान करने से ग्रह और भाग्य मजबूत होता हैं। साथ ही जीवन में नए अवसर के रास्ते खुलते है। इसलिए मकर संक्रांति के पर्व के दिन इन चीजों का करें दान-

मकर संक्रांति (Makar Sankranti Daan Benefits) के दिन गुड़ का दान करने से सूर्य, गुरु और शनि ग्रह का दोष दूर होता है। बता दें कि गुड़ का संंबंध गुरु ग्रह से होता है। इसलिए सूर्य को प्रबल करने के लिए इस दिन गुड़ और काले तिल से बने लड्डू का दान करना शुभ होता हैं।

मकर संक्रांति (Makar Sankranti Daan Benefits) के दिन तिल का दान करना चाहिए। सफेद या काले तिल का दान करना इस दिन बहुत शुभ होता हैं। कहा जाता है कि ऐसा करने से सूर्य देव की कृपा होती है और घर में धन की वृद्धि होती है। साथ ही शनि दोष भी दूर होता हैं।

इस पर्व (Makar Sankranti Daan Benefits) पर काली उड़द, हरी मूंग और चावल की खिचड़ी का दान करना अच्छा होता हैं। कहा जाता है कि इन चीजों का दान करने से शनि, गुरु और बुध ग्रह से जुड़े दोष दूर होते है। इससे व्यक्ति के जीवन में सफलता के नए रास्ते खुलते हैं।

मकर संक्रांति (Makar Sankranti Daan Benefits) के दिन पूजा करने के बाद जरूरतमंदों को कंबल या गर्म कपड़ों का दान करना चाहिए। ऐसा करने से कुंडली में राहु ग्रह से जुड़े दोष दूर होते हैं और परिवार में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

मकर संक्रांति (Makar Sankranti Daan Benefits) के दिन चावल का दान करने से चंद्रमा मजूबत होता है, जिससे जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और वैभव का वास होता हैं।

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Exit mobile version