मैनुपरी उपचुनाव नतीजे : डिंपल यादव की जीत लगभग तय , भाजपा के रघुराज सिंह भी मैदान में

Rampur blog image 1

देश में आज कई जगहों पर उपचुनाव के नतीजे घोषित किए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश की मैनपुरी उपचुनाव के लिए मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो गई। यहां नतीजे आज शाम तक घोषित किए जाएंगे। मैनपुरी चुनाव पर पूरे प्रदेश की नजर टिकी हुई है।

मैनुपरी उपचुनाव

मैनपुरी विधानसभा सीटों पर आज उपुचनाव के नतीजे शाम तक घोषित हो जाएंगे। मैनपुरी सीट पर पूरे प्रदेश की एक टक नजर बनी हुई है। सुबह आठ बजे से सबसे पहले पोस्टल बैलेट मतपत्रों की गिनती शुरू की गई। मैनपुरी में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना चल रही है। शुरुआती दौर में मैनपुरी लोकसभा सीट से सपा प्रत्‍याशी ड‍िंपल यादव भाजपा के रघुराज शाक्‍य से काफी आगे चल रही हैं। 11.30 बजे तक सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने भाजपा प्रत्याशी पर 76 हजार से अधिक वोटों की बढ़त बना ली। डिंपल को 158485 वोट मिल चुके थे। जबकि भाजपा के रघुराज सिंह को 81960 वोट मिले।

रामपुर विधानसभा

रामपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीत का परचम कौन लहराने वाला है इसका फैसला आज दोपहर बाद तक हो जाएगा। यहां चुनाव के लिए 05 दिसंबर को मतदान डाले गए थे। चुनाव के परिणामों को आज घोषित किया जाएगा। वहीं आजम खां के गढ़ में रामपुर सीट पर भाजपा सपा को कांटे की टक्‍कर दे रही है। चुनाव परिणाम आने के बाद पता चलेगा कि रामपुर में पहली बार कमल खिलता है या फिर आजम खां का वर्चस्व कायम रहता है।
आसिम राजा (सपा)- 14,402
आकाश सक्सेना (भाजपा)- 9,196
मतों का अंतर- 5,206

 

 

 

Exit mobile version