MS Dhoni : ट्रंप के साथ गोल्फ खेलते दिखे माही, वीडियो वायरल

MS Dhoni

MS Dhoni

MS Dhoni : भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी फिलहाल अमेरिका मे हैं। इस बीच माही यानी धोनी की एक फोटो वायरल हो रही है। इमसें वे अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ दिखे रहे हैं। हाल ही में वे यूएस ओपन के दौरान क्वार्टर फाइनल मुकाबला देखने पहुंचे थे। यह मुकाबला दुनिया के नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्कराज और एलेक्टजेंडर ज्वेरेव के बीच खेला गया।

MS Dhoni playing golf with Donald Trump.

– The craze for Dhoni is huge. pic.twitter.com/fyxCo3lhAQ

— Johns. (@CricCrazyJohns) September 8, 2023

ट्रंप ने गोल्फ खेलने के किया था इनवाइट

मिडिया रिपोर्ट्स की माने तो अनुसार, ट्रंप ने खुद एमएस धोनी को गोल्फ खेलने के लिए इन्वाइट किया था। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ने भारत के इस विकेटकीपर बल्लेबाज की ट्रम्प नेशनल गोल्फ क्लब बेडमिंस्टर में गोल्फ खेलने के लिए मेजबानी की। धोनी के करीबी और व्यवसायी हितेश सांघवी ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर इस बात की जानकारी भी दी है। तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, “हमारी मेजबानी के लिए धन्यवाद मिस्टर प्रेजिडेंट।” सांघवी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें धोनी और ट्रंप एक साथ गोल्फ का आनंद ले रहे हैं।

आईपीएल में चलाया था अपना जादू

बता दें कि आईपीएल 2023 के बाद 42 साल के धोनी के टी20 लीग से संन्यास की अटकलें लगाई जा रही थीं, क्योंकि उनका घुटना चोटिल था। ऐसे में उनकी उम्र को लेकर चर्चा चलने लगी। धोनी ने पिछले दिनों घुटने की सर्जरी कराई। टी20 लीग से संन्यास के सवाल पर उन्होंने कहा था कि अभी टी20 लीग के नए सीजन के ऑक्शन में समय है। ऐसे में इस बारे में फैसला उसी समय लिया जाएगा।

World Cup 2023 : बिग बी के बाद सचिन तेंदुलकर को मिला गोल्डन टिकट, जय शाह ने ट्विट कर दी जानकारी

Exit mobile version