MS Dhoni : रिटायर्ड IPS की सजा पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, धोनी पर मैच फिक्सिंग का लगाया था आरोप

MS Dhoni

MS Dhoni : आईपीएल 2024 शुरू होने में अब कुछ ही महीने बचे हैं। इस आईपीएल में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिले हैं जिसके चलते ये आईपीएल सीजन और भी दिलचस्प होने वाला है। चेन्नई सुपर किंग के कप्तान एमएस धोनी के लिए भी ये आईपीएल काफी अहम होने वाली है। पिछले सीजन में धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई की टीम को चैंपियन बनाया था। इस सीजन भी भरपूर एक्शन देखने को मिलने वाला है। लेकिन उससे पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने धोनी को सरप्राइज दे दिया है। जी हां, दरअसल, रिटायर्ड आईपीएस अफसर जी संपत को धोनी के खिलाफ आईपीएल में मैच फिक्सिंग का आरोप लगाने के मामले में राहत दे दी है। सुप्रीम कोर्ट ने रिटायर्ड IPS अफसर जी संपत को मद्रास हाईकोर्ट द्वारा 15 दिन की सजा देने के फैसले पर रोक लगा दी है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने महेंद्र सिंह धोनी को नोटिस जारी किया है।

महेंद्र सिंह धोनी पर फिक्सिंग का आरोप

दरअसल, तमिलनाडु के रिटायर्ड आईपीएस अफसर संपत कुमार ने महेंद्र सिंह धोनी पर एक बड़ा आरोप लगाया था जिसमें उन्होनें महेंद्र सिंह धोनी पर इंडियन प्रीमियर लीग यानी कि आईपीएल में फिक्सिंग का आरोप लगाया था। जिसके बाद यह मामला मद्रास हाईकोर्ट में पहुंचा और धोनी ने संपत कुमार पर मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया। इस मामले में संपत कुमार को मद्रास हाई कोर्ट ने 15 दिन की सजा दी थी। हालांकि, अब इस सजा पर रोक लगा दी गई है। सुप्रीम कोर्ट ने संपत कुमार को जेल जाने से रोक दिया है।

संपत कुमार पर धोनी ने मानहानि का किया था केस

बता दें कि संपत कुमार ने साल 2013 आईपीएल के दौरान सट्टेबाजी में शामिल लोगों की शुरुआती जांच की थी। हालांकि, बाद में उन्हें इस केस से हटा दिया गया था। संपत कुमार पर रिश्वत लेकर आरोपियों को छोड़ने का आरोप भी लग चुका है। फिक्सिंग में संपत कुमार ने जब महेंद्र सिंह धोनी का नाम लिया तो धोनी ने इस पर मानहानि का केस लगा दिया।

धोनी की बात करें तो उन्हें आखिरी बार पिछले साल मई में आईपीएल के दौरान एक्शन में देखा गया था जब उन्होंने फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस (जीटी) को हराकर सीएसके को पांचवीं बार चैंपियन बनाया था। इसके बाद उनके घुटने की सर्जरी हुई और अगले कुछ महीनों में उनका रिहैब भी पूरा हो गया। अब उन्होनें आईपीएल के आगामी सीज़न की तैयारी के लिए रांची के झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में नेट्स पर बल्लेबाजी अभ्यास शुरू कर दिया है। जल्द ही वो एक बार फिर से आईपीएल में कमाल करते नजर आने वाले हैं।

ये भी पढ़ें : MS Dhoni Video : हुक्का पीते नजर आए धोनी ! सोशल मीडिया पर हो रही आलोचना

Exit mobile version