महाशिवरात्रि व्रत आज, इस मुहूर्त में शिव जी की पूजा करना होगा फलदायी

MahaShivratri 2023

MahaShivratri 2023 : हिन्दू धर्म में महाशिवरात्रि का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता हैं। आज यानि 18 फरवरी को देशभर में महाशिवरात्रि का त्यौहार मनाया जाएगा। साथ ही व्रत भी रखा जाता है। आज के दिन कई जगहों पर शिव जी की भव्य बारात भी निकाली जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार आज के दिन ही भगवान शिव और माता पार्वती शादी के बंधन में बंधे थे। इसलिए आज (MahaShivratri 2023) के दिन भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना करने से और व्रत रखने से व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी होती है। इसके अलावा जो शादी-शुदा जोड़े आज के दिन महादेव और माता गौरी की पूजा करते है उनके दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहती है। साथ ही उनके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता हैं।

महाशिवरात्रि पूजा का उत्तम मुहूर्त

हिन्दू पंचांग के अनुसार महाशिवरात्रि (MahaShivratri 2023) चतुर्दशी तिथि का आरंभ 18 फरवरी 2023 की रात 8 बजकर 2 मिनट से हो रहा है जिसका समापन अगले दिन 19 फरवरी 2023 की शाम 4 बजकर 18 मिनट पर होगा। जबकि निशीथ काल पूजा का शुभ मुहूर्त 19 फरवरी को तड़के 12 बजकर 16 मिनट से लेकर 1 बजकर 6 मिनट तक का है। इसके अलावा महाशिवरात्रि व्रत के पारण का शुभ मुहूर्त 19 फरवरी की सुबह 6 बजकर 57 मिनट से लेकर दोपहर 3 बजकर 33 मिनट तक का हैं।

महाशिवरात्रि के दिन इन मंत्रों का जाप जरूर करें

महाशिवरात्रि के दिन शिव जी और मात्रा पार्वती की पूजा करें और शिवलिंग पर एक लोटा जल जरूर चढ़ाएं। साथ ही शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा, पान, फल, सुपारी और फूल अर्पित करें। शिव जी की पूजा करने के बाद भोलेनाथ और माता गौरी की आरती भी करें। इसके अलावा आज (MahaShivratri 2023) शिव चालीसा का पाठ और शिव मंत्रों का उच्चारण करें। इन मंत्रों का जाप करें-

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Exit mobile version