Maha Shivratri 2023 : शिवलिंग पर चढ़ाएं ये सामग्री, भाग्य में होगी वृद्धि

Maha Shivratri Puja Samagri

Maha Shivratri 2023 Puja Samagri : हर वर्ष फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी ति​थि को महाशिवरात्रि मनाई जाती हैं। हिन्दू धर्म में महाशिवरात्रि के दिन व्रत रखने के साथ-साथ शिव जी की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। इस बार महाशिवरात्रि का व्रत 18 फरवरी 2023 को रखा जाएगा। शिव जी की पूजा करने के साथ-साथ उनकी पूजा सामग्री की भी महत्वपूर्ण भूमिका हैं। शिव जी की पूजा में कुछ विशेष सामग्री को अर्पित करने से व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी होती है।

आज हम आपको इस आर्टिकल में ये बताएंगे कि महाशिवरात्रि (Maha Shivratri Puja Samagri) के दिन शिव जी और शिवलिंग पर किन-किन चीजों को चढ़ाना चाहिए जिससे भाग्य में वृद्धि होती है।

मनोकामना पूर्ति के लिए पूजा में शामिल करें ये सामग्री

महाशिवरात्रि (Maha Shivratri Puja Samagri) के दिन व्रत और शिव जी की पूजा करने के साथ-साथ उन्हें गेहूं चढ़ाने चाहिए। इससे भोलेनाथ प्रसन्न होकर पुत्र प्राप्ति का आशीर्वाद देते हैं।

अगर आपके परिवार में हर समय तनाव व कलेश का वातावरण रहता है तो महाशिवरात्रि (Maha Shivratri Puja Samagri) के दिन शिव जी की पूजा करने के साथ उन्हें दही का भोग भी लगाएं। इससे भोलेनाथ प्रसन्न होते है और व्यक्ति को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।

महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को मदार पुष्प अर्पित करने से मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती हैं। साथ ही जन्म-मरण के बंधन से मुक्ति मिलती है।

इसके अलावा शिवलिंग पर शहद चढ़ाने से व्यक्ति के यश और कीर्ति में वृद्धि होती हैं। साथ ही हर कार्य में मन लगता है और जीवन में सफलता के नए रास्ते खुलते है।

महाशिवरात्रि (Maha Shivratri Puja Samagri) के दिन गंगाजल में साबुत अक्षत् के 2 दाने डालकर भोलेनाथ को अर्पित करें। ऐसा करने से मनुष्य के ग्रह दोष शांत होते है और भाग्य में वृद्धि होती हैं।

महाशिवरात्रि के दिन शिव जी को बिना टूटे अक्षत् चढ़ाना भी बहुत ज्यादा शुभ होता हैं। इससे घर-परिवार में कभी भी धन की कमी नहीं होती है।

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Exit mobile version