Maa Skandamata Mantra : आज इन मंत्रों का करें उच्चारण, सौभाग्य में होगी वृद्धि

Maa Skandamata Mantra

Maa Skandamata Mantra : भारत में चैत्र नवरात्रि का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। नवरात्रि हिंदू धर्म का बहुत ही पवित्र पर्व माना जाता हैं। नवरात्रि के 9 दिन मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की जाती हैं। इस वर्ष चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 22 मार्च 2023 से हो गई है। नवरात्रि के पांचवें दिन यानी आज 26 मार्च 2023 को मां दुर्गा के स्‍कंदमाता (Maa Skandamata Mantra) स्‍वरूप की पूजा की जाएगी।

देवी स्‍कंदमाता (Maa Skandamata Mantra) को कुमार कार्तिकेय की माता के रूप में मान्‍यता मिली है और कार्तिकेय जी को स्‍कंद नाम से भी बुलाया जाता है। इसलिए उनके नाम पर ही देवी मां के इस स्‍वरूप का नाम पड़ा है। नवरात्रि के पांचवें दिन व्रत रखने से और देवी स्‍कंदमाता की पूजा करने से बच्‍चों की लंबी आयु होती है। साथ ही व्रती की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसके अलावा घर में सुख, शांति और समृद्धि का आगमन होता है। मां की पूजा करने के साथ-साथ इस दिन कुछ मंत्रो का जप करना भी अच्छा होता है। तो आइए जानते हैं देवी स्‍कंदमाता (Maa Skandamata Mantra) के प्रभावशाली मंत्र-

यह भी पढ़ें- Maa Kushmanda Puja : नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा की करें उपासना, हर दुख-दर्द से मिलेगा छुटकारा

मां स्कंदमाता के चमत्कारी मंत्र (Maa Skandamata Mantra)

पूजा मंत्र- 
सिंहासनगता नित्यं पद्माश्रितकरद्वया।
शुभदास्तु सदा देवी स्कन्दमाता यशस्विनी॥
ॐ देवी स्कन्दमातायै नमः॥

ध्यान मंत्र-

सिंहासना गता नित्यं पद्माश्रि तकरद्वया।
शुभदास्तु सदा देवी स्कन्दमाता यशस्विनी।।

या देवी सर्वभू‍तेषु मां स्कंदमाता रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

संतान प्राप्ति के लिए करें इस मंत्र का जप-

‘ॐ स्कन्दमात्रै नम:।।’

या

देवी सर्वभू‍तेषु माँ स्कन्दमाता रूपेण संस्थिता।

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

यह भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2023 : चैत्र नवरात्रि में इन रंगों के कपड़े पहनकर करें पूजा, माता का मिलेगा विशेष आशीर्वाद

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Exit mobile version