Maa Katyayani Mantra : आज इन मंत्रों का जरूर करें जप, जीवन की हर परेशानी होगी खत्म

Maa Katyayani Mantra

Maa Katyayani Mantra : देश में चैत्र नवरात्रि का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। नवरात्रि हिंदू धर्म का बहुत ही पवित्र पर्व माना जाता हैं। नवरात्रि के 9 दिन मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की जाती हैं। इस बार चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri 2023) का आरंभ 22 मार्च से हो गया है। नवरात्रि के छठे दिन यानी आज 27 मार्च को मां दुर्गा के छठें स्वरूप माता कात्यायनी (Maa Katyayani Puja Vidhi) की पूजा की जाएगी।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, मां कात्यायनी (Maa Katyayani Mantra) की पूजा करने से भक्तों को परम पद, धर्म, अर्थ और मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसके अलावा मां को शहद का भी भोग लगाया जाता है। इससे माता अपने भक्तों से बहुत जल्दी प्रसन्न होती है और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं। मां की पूजा करने के साथ-साथ आज इन मंत्रों का जप भी जरूर करें। इससे आपके सभी दुख-दर्द कम हो जाएंगे। तो आइए जानते हैं मां कात्यायनी (Maa Katyayani Mantra) के प्रभावशाली मंत्र-

यह भी पढ़ें- Energy Boosting Fruits : नवरात्रि के व्रत में इन फलों का करें सेवन, नहीं होगी कमजोरी की समस्या, सेहत भी रहेगी अच्छी

मां कात्यायनी के चमत्कारी मंत्र

आराधना मंत्र

पूजा का विशेष मंत्र

मनोवांछित व ऐश्वर्य प्राप्ति मंत्र
  • ‘ॐ ह्रीं नम:।।’
    चन्द्रहासोज्जवलकराशाईलवरवाहना।
    कात्यायनी शुभं दद्याद्देवी दानवघातिनी।।
    ॐ देवी कात्यायन्यै नमः॥

यह भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2023 : चैत्र नवरात्रि में इन रंगों के कपड़े पहनकर करें पूजा, माता का मिलेगा विशेष आशीर्वाद

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Exit mobile version