Maa kalaratri Mantra : आज इन मंत्रों का करें जप, भय और विभिन्न परेशानियों से मिलेगी मुक्ति

Maa kalaratri Mantra

Maa kalaratri Mantra : चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri 2023) के सातवें दिन यानी आज 27 मार्च को मां कालरात्रि की उपासना की जाएगी। धार्मिक मान्‍यता के अनुसार माता दुर्गा के इस स्वरूप (Maa kalaratri) की पूजा करने से व्यक्ति के जीवन में चल रही सभी परेशानियां खत्म हो जाती हैं। साथ ही उसे अभय का वरदान म‍िलता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार मां कालरात्रि (Maa kalaratri) की उत्‍पत्ति दैत्‍य चण्‍ड-मुण्‍ड के वध के लिए हुई थी। देवी कालरात्रि हमेशा अपने भक्‍तों पर कृपा करती हैं और उन्हें शुभ फल देती है। इसी वजह से मां (Maa kalaratri) को ‘शुभंकरी’ नाम से भी जाना जाता हैं।

मां का आशीर्वाद पाने के लिए नवरात्रि की सप्‍तमी त‍िथ‍ि को देवी की गंगा जल, पुष्‍प, पंचामृत, गंध और अक्षत से पूजा करें और उन्हें गुड़ का भोग लगाएं। इसके बाद जरूरतमंद को दान दें। मान्यता के अनुसार, मां की पूजा यदि शास्त्रीय विधि से की जाती है तो व्यक्ति को तुरंत उसका फल मिलता है। तो आइए जानते हैं मां कालरात्रि के पूजा और ध्यान मंत्र के बारे में-

देवी कालरात्रि के चमत्कारी मंत्र

पूजा मंत्र-

दंष्ट्राकरालवदने शिरोमालाविभूषणे।
चामुण्डे मुण्डमथने नारायणि नमोऽस्तु ते।।

या

देवी सर्वभूतेषु दयारूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः ।।

ध्यान मंत्र-

एकवेणी जपाकर्णपूरा नग्ना खरास्थिता
लम्बोष्टी कर्णिकाकर्णी तैलाभ्यक्तशरीरिणी।
वामपादोल्ल सल्लोहलता कण्टक भूषणा
वर्धनमूर्धध्वजा कृष्णा कालरात्रिर्भयङ्करी॥

यह भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2023 : चैत्र नवरात्रि में इन रंगों के कपड़े पहनकर करें पूजा, माता का मिलेगा विशेष आशीर्वाद

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Exit mobile version