कानपुर: प्रेमी ने झगड़े के बाद प्रेमिका के हाथ की नस और उंगली काटी, लहूलुहान हालत में सड़क पर फेंका

CRIME

CRIME

उत्तर प्रदेश के कानपुर से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां जाजमऊ के शहर में एक प्रेमी का अपनी प्रेमिका से कहासुनी हो गई जिसके बाद युवक ने प्रेमिका के हाथ के नस और उंगली दोनों को काट दिया। इसके बाद आरोपी पीड़िता को बाइक से चेकपोस्ट के पास फेंक कर फरार हो गया। एक राहगीर लहूलुहान हालत में महिला को सड़क पर पड़ा देखा तो उसने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुँच कर घायल महिला को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे उर्सला रेफर कर दिया गया।

जाने पूरा मामला

दरअसल, जाजमऊ थाना क्षेत्र निवासी 24 वर्षीय महिला की आठ साल पहले चप्पल कारीगर शादी से हुई थी, जिससे महिला को दो दो बेटियां हैं। महिला का पति मुंबई में चप्पल कारखाने में काम करता है। वह अपने ससुराल से अलग अन्य क्षेत्र में किराए के मकान में रहती है, जहां उसका अपने पड़ोसी से प्रेम प्रसंग हो गया।

जानकारी के मुताबिक, प्रेमी अक्सर महिला के घर आता था। बुधवार शाम को भी प्रेमी ने महिला को मिलने बुलाया और दोनों बाइक पर घूमने चले गए। जाजमऊ चेकपोस्ट पहुंचते ही दोनों के बीच जमकर कहासुनी हुई। इसी झगड़े के दौरान प्रेमी ने धारदार हथियार से महिला के बाएं हाथ की कलाई की नस काटी और दाएं हाथ की अंगुली काटकर उसे वहीं फेंक कर फरार हो गया।

महिला को खून से लथपथ हालत में देखकर राहगीरों ने सूचना कंट्रोल रूम पर दी। मौके पर जाजमऊ थाने की फोर्स पहुंच गई। लोग पुलिस की मदद से उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां से उसे उर्सला रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक, महिला को अभी तक होश नहीं आया है। पुलिस आरोपी की तलाश में है। मामले की जांच की जा रही है।

 

Exit mobile version