देश के सबसे बड़े दानवीरों की सूची हुई जारी, एचसीएल के शिव ने किया हर दिन 3 करोड़ रुपए का दान

HCL blog image
Hurun India Philanthropy List 2022 : पैसा कमाने की तो हर कोई सोचता है लेकिन पैसा दान करने के लिए दिल बड़ा हर किसी का नहीं होता। हालांकि देश की मशहूर आईटी कंपनी एचसीएल के संस्थापक शिव नादर ने बड़ा दिल रखते हुए, इस वर्ष 1,161 करोड़ रुपये के वार्षिक दान किया हैं। जिसके बाद वे देश के सबसे दानी शख्स बन गए हैं। उन्होंने बीते 2 सालों से सबसे परोपकारी शख्स रहे विप्रो के अजीम प्रेमजी को पीछे छोड़ कर भारत के सबसे उदार व्यक्ति का खिताब अपने नाम हासिल किया हैं।

भारत के 15 व्यक्तियों ने दिया 100 करोड़ का दान

77 वर्षीय नादर ने प्रतिदिन तीन करोड़ रुपए दान किये हैं। एडलगिव हुरुन इंडिया परोपकार सूची 2022 के मुताबिक, विप्रो के मालिक अजीम प्रेमजी पिछले दो वर्षों से लगातार पहले नंबर पर बने हुए थे, लेकिन इस साल वो दूसरे स्थान पर आ गए है। अजीम ने 484 करोड़ रुपये का वार्षिक दान किया हैं। बता दें कि भारत के सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अडाणी इस सूची में सातवें स्थान पर हैं। उनके अलावा इस साल की सूची में छह महिलाएं भी शामिल हैं। इस सूची के अनुसार, भारत में कुल 15 व्यक्तियों ने 100 करोड़ रुपये से अधिक का वार्षिक दान किया हैं। गौरतलब है कि पिछले पांच वर्षों में 100 करोड़ रुपये से अधिक दान देने वाले लोगों की संख्या दो से बढ़कर 15 हो गई है।

Exit mobile version