इस साल के बेस्ट ऐप्स और गेम्स की लिस्ट हुई जारी, google की इस लिस्ट में जानिए किसने मारी बाजी

Google blog image

दिग्गज टेक कंपनी गूगल ने हाल ही में 2022 के बेस्ट एप की लिस्ट जारी की है। दरअसल, गूगल प्ले स्टोर पर इस साल की बेस्ट ऐप्स की लिस्ट में Questt ने बाजी मार ली है। वहीं बैटल रॉयल गेम एपेक्स लेजेंड्स मोबाइल को ‘बेस्ट गेम ऑफ 2022’ के खिताब के लिए चुना गया है। गूगल हर साल अपना लिस्ट जारी करता है। पिछले साल BGMI को बेस्ट गेम्स के लिए चुना गया था। उल्लेखनीय है कि एपेक्स लीजेंड्स मोबाइल गेम ने अपने प्रतिद्वंद्वी BGMI को हराकर अपना स्थान बना लिया है।

इन एप्स को भी मिला अवॉर्ड

गूगल द्वारा जारी अवॉर्ड की लिस्ट में ई-कॉमर्स कैटेगरी वाले एप को भी शामिल किया गया है। इस साल यूजर च्वाइस एप के लिए फ्लिपकार्ट के Shopsy एप को बेस्ट एप चुना गया है। वहीं एंग्री बर्ड्स जर्नी को बेस्ट यूजर च्वाइस गेम का अवॉर्ड मिला है। साथ ही बेस्ट हेल्थ एप के रूप में Neend, Bunkerfit और Dance Workout को चुना गया है।

इन ऐप्स को मिला सम्मान

अलग-अलग कैटेगरी के लिए अलग-अलग एप के नाम है। हमने यहां उन कैटेगरी में टॉप के एप को बताया है।

Best App for Personal Growth/व्यक्तिगत विकास के लिए सर्वश्रेष्ठ ऐप

Filo

Best Apps For Fun/मनोरंजन के लिए सर्वश्रेष्ठ ऐप्स

Turnip

Best Apps for Tablets/ टेबलेट के लिए सर्वश्रेष्ठ ऐप्स

Pocket

Best Apps for Good/ अच्छे के लिए सर्वश्रेष्ठ ऐप्स

Khyaal

बता दें कि एंड्रॉयड डेवलपर हर साल गूगल प्ले स्टोर पर हजारों एप और गेम सबमिट करते हैं जिसके बाद गूगल साल के आखिर में इन एप में से बेस्ट एप और बेस्ट गेम के विजेताओं की घोषणा करता है।

Exit mobile version