Barsana Lathmar Holi 2023 : लट्ठमार होली आज, बरसाना में उड़ेंगे गुलाल-फूल

Barsana Lathmar Holi 2023

Barsana Lathmar Holi 2023 : हर वर्ष फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को बरसाना में लट्ठमार होली खेली जाती हैं। होली खेलने का निमंत्रण एक दिन पहले ही यानि फाल्गुन शुक्ल अष्टमी को बरसाना से नंदगांव भेज दिया जाता है। आज यानि 28 फरवरी 2023 को बरसाना की प्रसिद्ध लट्ठमार होली खेली जाएगी। नंदगांव के हुरयारे होली खेलने के लिए आज बरसाना आएंगे। जहां बरसाना की गोपियां उनके साथ लट्ठमार होली खेलेगी। सबसे पहले वह रंग, मिठाई और पान के साथ उनका स्वागत करेगी। फिर उनके साथ लट्ठमार होली (Barsana Lathmar Holi 2023) खेलेगी।

लट्ठमार होली की पूजा का शुभ मुहूर्त

हिन्दू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि का आरंभ आज यानि 28 फरवरी को तड़के 02 बजकर 21 से हो गया है जिसका समापन अगले दिन यानि 01 मार्च की सुबह 04 बजकर 18 मिनट पर होगा। इसके अलावा आज रवि योग और प्रीति योग का भी संयोग बन रहा हैं। रवि योग आज प्रात: काल 07 बजकर 20 मिनट से लग रहा है जो कल सुबह 06 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। जबकि प्रीति योग आज शाम 04 बजकर 26 मिनट से लेकर रात तक रहेगा।

होली (Barsana Lathmar Holi 2023) की पूजा का शुभ मुहूर्त आज दोपहर 12 बजकर 11 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 57 मिनट तक रहेगा। बता दें कि आज रोहिण नक्षत्र भी लग रहा है जो सुबह 07 बजकर 20 मिनट तक है। इसके बाद मृगशिरा नक्षत्र लग रहा हैं।

जानिए कैसे शुरु हुई लट्ठमार होली खेलने की परंपरा

पौराणिक कथा के अनुसार, जब एक बार भगवान कृष्ण ग्वाल बाल के साथ राधा रानी से मिलने के लिए बरसाना गए थे। तो तब वहां पर उनके साथी गोपियों को चिढ़ाने लगे थे। इसके बाद गोपियों ने उन्हें सबक सिखाने के लिए उनको डंडे से पीटा। तभी से वहां पर हर वर्ष लट्ठमार होली (Barsana Lathmar Holi 2023) खेलने की परंपरा शुरू हो गई।

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Exit mobile version