इस दिन मनाई जाएगी साल की आखिरी Vinayaka Chaturthi, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त

Vinayaka Chaturthi 2022

Vinayaka Chaturthi 2022

Vinayaka Chaturthi 2022 : हर वर्ष पौष माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को विनायक चतुर्थी का व्रत रखा जाता हैं। साल 2022 की अंतिम विनायक चतुर्थी 26 दिसंबर 2022 को मनाई जाएगी। विनायक चतुर्थी के दिन भगवान गणेश जी की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही गणेश जी का आशीर्वाद पाने के लिए व्रत भी रखा जाता है।

हिन्दू मान्यता के अनुसार, गणपति बप्पा को सभी संकटों और अमंगल काम को दूर करने वाले संकट हर्ता के रूप में माना जाता हैं। चतुर्थी (Vinayaka Chaturthi 2022) के पावन दिन, 2 से 3 बजे के बीच बप्पा की आराधना की जाती हैं। जबकि रात में चंद्रमा के दर्शन से स्वयं को दूर रखा जाता है। कहा जाता है कि इस दिन (Vinayaka Chaturthi 2022) चंद्रमा के दर्शन करने से व्यक्ति पर मिथ्या कलंक लग सकता हैं।

व्रत का शुभ मुहूर्त

इस माह विनायक चतुर्थी (Vinayaka Chaturthi 2022) का व्रत 26 दिसंबर दिन सोमवार को रखा जाएगा। तिथि का प्रारंभ इस दिन सुबह 4:51 मिनट से हो रहा है, जिसका समापन अगले दिन 27 दिसंबर को सुबह 1:37 पर होगा। पूजा का शुभ मुहूर्त 26 दिसंबर की सुबह 11:20 से दोपहर 01:24 तक का हैं। इस शुभ मुहूर्त में गणपति बप्पा की आराधना करने के साथ-साथ चतुर्थी (Vinayaka Chaturthi 2022) व्रत कथा का भी श्रवण करें।

चतुर्थी के दिन बन रहें हैं दो शुभ योग

इस माह ही आखिरी और वर्ष की अंतिम विनायक चतुर्थी (Vinayaka Chaturthi 2022) के दिन दो शुभ योग बन रहे हैं। इस बार सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग बन रहें है। सर्वार्थ सिद्धि योग 26 दिसंबर की सुबह 7:12 से शाम 04:42 मिनट तक का है। इस समय किए गए सभी कार्यों में सफलता मिलती हैं। जबकि रवि योग, सभी अमंगल को दूर करता है। इस बार ये योग सुबह 07 बजकर 12 मिनट से शाम को 04 बजकर 42 मिनट तक रहेगा।

Exit mobile version