लालू फिर चुने गए आरेजेडी अध्यक्ष, कहा – मोदी सरकार को उखाड़ फेंकेंगे

लालू फिर चुने गए आरेजेडी अध्यक्ष

राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को फिर एक बार आरजेडी का अध्यक्ष चुना गया है। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में चल रहे पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में इस बात की घोषणा की गई। पार्टी के सभी महत्वपूर्ण फैसले अब लालु प्रसाद यादव और उनके बेटे तेजेस्वी यादव ही लेंग। लालू प्रसाद यादव का एक बार फिर आरजेडी राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओँ में खासा उत्साह नजर आ रहा है। लालू प्रसाद यादव ने इसके लिए सभी का धन्यवाद किया है। हालांकि, सपा प्रमुख और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को लेकर लालू प्रसाद यादव काफी दुखी है। उन्होंने मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि नेताजी के निधन को लेकर हमने बिहार के सीएम नीतीश कुमार को राय दी कि बिहार में राजकीय शोक धोषित किया जाए और बिहार में नेताजी के सम्मान में राजकीय शोक धोषित हो गया है। सोमवार को मुलायम सिंह यादव का दिल्ली से सटे गुरूग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया।

 

 

भाजपा पर बरसे लालू और तेजस्वी

लालू प्रसाद यादव भारतीय जनता पार्टी और केंद्र की मोदी सरकार पर भी बरसें। लालू प्रसाद यादव ने कहा कि, बीजेपी के राज में ऐसा लगता है कि जैसे की आपातकाल लग गया है। तानाशाही हावी हो गई है और देश का संविधान ध्वस्त किया जा रहा है। लालू ने कहा कि हमलोग देश के अलग – अगल राज्यों में भी सरकार बनाएंगे और मोदी सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। इस दौरान मौजूद लालू प्रसाद यादव के बेटे और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी भाजपा पर निशाना साधते नजर आए। तेजस्वी यादव ने कहा कि, बिहार में लालू जी ने बीजेपी को बाहर करने का काम किया है और पूरा देश बिहार की ओर देख रहा है। उन्होंने भाजपा पर हिंदू- मुसलमान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि, जब भी हमलोग मंगाई और बेरोजगारी पर चर्चा करते हैं तो ये लोग हिंदू – मुसलमान करने लगते हैं। लालू प्रसाद यादव के एक बार फिर आरजेडी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर तेजस्वी यादव ने कहा कि, इसके लिए हम सभी लोगों का धन्यवाद करते हैं।

Exit mobile version