भारत में इन बैक्टीरिया से लाखों लोगों की हुई मौत, आकड़े सुन उड़ जाएंगे होश

Dangerous Bacteria

Dangerous Bacteria

Dangerous Bacteria : दुनिया में पिछले तीन सालों से कोरोना वायरस ने अपने पैर पसार रखें हैं। इस वैश्विक महामारी से न जाने कितने लोगों की जान गई हैं। माना जाता है कि देश में अब तक केवल इस महामरी से सबसे ज्यादा लोगों की जान गई है। लेकिन द लैंसेट की एक रिपोर्ट ने सबको हैरान कर दिया है। द लैंसेट की स्टडी ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया है कि 5 खतरनाक बैक्टीरिया (Dangerous Bacteria ) तेजी से देश में अपने पैर पसार रहा हैं। अब तक इस बैक्टीरिया से लाखों लोगों की मौत हुई है।

इस बैक्टीरिया ने ली सबसे ज्यादा जान

स्टडी में पाया गया है कि वर्ष 2019 में इन पांच बैक्टीरिया (Dangerous Bacteria ) से 6.8 लाख से भी अधिक लोगों की मौत हुई हैं। इन पांच बैक्टीरिया का नाम है- ई कोलाई, एस. निमोनिया, के.निमोनिया, एस.ऑरियस और ए.बाउमानी। इन पांचो बैक्टीरिया (Dangerous Bacteria ) को देश में अब तक सबसे ज़्यादा घातक माना गया है।

ई कोलाई बैक्टीरिया, डायरिया और निमोनिया से संबंधित होता है। इससे अभी तक सबसे ज़्यादा 1.6 लाख लोगों की जान गई है। के.निमोनिया से 1.3 लाख, एस.निमोनिया से 1.4 लाख, ए.बाउमानी से 1.1 लाख और एस.ऑरियस से 1.2 लाख लोगों की मौत भारत में हुई है।

33 प्रजातियों पर किया गया शोध

शोधकर्ताओं ने ये शोध 33 प्रजातियों में जीवाणु संक्रमण पर किया हैं। इन पांच बैक्टीरिया (Dangerous Bacteria ) के अलावा साल्मोनेला टाइफी, गैर-टाइफाइड साल्मोनेला और स्यूडोमोनास एरुगिनोसा जैसे कई बैक्टीरिया ने भी लोगों की जान ली हैं। बता दें कि भारत के साथ-साथ इन बैक्टीरिया से विदेशों में भी लोगों की मौत हुई है। यहां के मुकाबले बाहर ये और तीजे से अपने पैर पसार रहा है। विश्व स्तर पर इन संक्रमण से हर वर्ष लगभग 1.3 करोड़ लोगों की जान जाती हैं। हालाँकि इन बैक्टीरिया को कंट्रोल करने के लिए किसी भी देश ने अभी तक कोई सख्त कदम नहीं उठाया है।

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Exit mobile version