Delhi Metro : ‘अगला स्टेशन हौज खास है, दरवाजे बाईं तरफ खुलेंगे…’, जानिए दिल्ली मेट्रो में किसकी आवाज सुनाई देती है?

Delhi Metro Announcement Voice

Delhi Metro Announcement Voice : रोजाना करोड़ों लोग दिल्ली मेट्रो में सफर करते हैं। अगर आपने भी दिल्ली मेट्रो में सफर किया है तो आपने भी उसमें होने वाली अनाउंसमेंट जरूर सुनी होगी, लेकिन क्या आपको पता है कि इस अनाउंसमेंट के पीछे किसकी आवाजें हैं। अगर नहीं तो आइए जानते हैं दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन मे सुनने वाली आवाज (Delhi Metro Announcement Voice) किसकी है?

यह भी पढ़ें- DMRC: दिल्ली मेट्रो में गलती से भी न बनाएं रील्स और डांस वीडियो, नहीं तो पड़ जाएंगे लेने के देने

मेट्रो में किसकी आवाज सुनाई देती है

आपको बता दें कि दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro Announcement Voice) में जो हिंदी अनाउंसमेंट पुरुष की आवाज में होती है। वह शम्मी नारंग (shammi narang) की हैं। जो आईआईटी दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट है। शम्मी नारंग ने इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अपना करियर छोड़ वॉयस आर्टिस्ट के क्षेत्र में हाथ आजमाया। उन्होंने सबसे पहले आईआईटी कैंपस में ‘व्‍हाइस ऑफ अमेरिका’ नामक हिन्दी कार्यक्रम में अपनी आवाज दी थी। इसके कुछ सालों बाद शम्मी ने दूरदर्शन ज्वाइन कर लिया। यहां उन्होंने वॉयस आर्टिस्ट और एंकर के रूप में काम किया। इसके बाद वह दिल्ली मेट्रो से जुड़ गए। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के साथ-साथ शम्मी नारंग ने मुंबई मेट्रो, रैपिड मेट्रो रेल गुड़गांव, हैदराबाद मेट्रो रेल और जयपुर मेट्रो में भी अपनी आवाज़ दी है।

इसके अलावा (Delhi Metro Announcement Voice) दिल्ली मेट्रो में रिनी सिमोन खन्ना (Rini Simon Khanna) की आवाज भी सुनाई देती हैं। रिनी ने दूरदर्शन में वॉइस ओवर आर्टिस्ट और एंकरिंग के पद पर काम किया है। दूरदर्शन में सालों काम करने के बाद वह दिल्ली मेट्रो से जुड़ गई थी। अब आपको जो दिल्ली मेट्रों में महिला की आवाज सुनाई देती है। वो रिनी की ही है।

यह भी पढ़ें- PM Modi in Kerala: प्रधानमंत्री मोदी देंगे वॉटर मेट्रो की सौगात, जानिए क्यों ये है इतनी खास?

Exit mobile version