जानिए कौन हैं बिग बॉस की रौबदार आवाज के पीछे, जिनका सलमान भी मानते हुकुम

Men Behind Bigg Boss Voice

Men Behind Bigg Boss Voice

Men Behind Bigg Boss Voice : टीवी के मोस्ट कंट्रोवर्शियल शो, बिग बॉस के हर सीजन में कंटेस्टेंट के साथ-साथ बिग बॉस की आवाज भी चर्चा में रहती हैं। बिग बॉस की आवाज (Men Behind Bigg Boss Voice) के ज्यादातर लोग फैन है। लेकिन क्या आपको पता है कि बिग बॉस एक नहीं बल्कि दो हैं।

अगर आपने गौर किया होगा तो शो में दो तरह की आवाजें सुनाई देती है। एक बिग बॉस की आवाज है तो दूसरी शो के नेरेटर की। बिग बॉस चाहते हैं… ये आवाज मुख्य बिग बॉस की है। क्या समय हो रहा है ..? आगे देखिए और टास्क के बारे में बताई जाने वाली आवाज… नेरेटर की है। जो सिर्फ दर्शकों को सुनाई जाती है।

जानिए कौन हैं असली बिग बॉस

असली बिग बॉस (Bigg Boss) यानी बिग बॉस चाहते है.. वाली आवाज अतुल कपूर (Atul Kapoor) की है। वर्ष 2006 से अब तक अतुल कपूर की आवाज ही बिग बॉस के रूप में सुनी जाती हैं। कपूर पेशे से अभिनेता और वॉइस ऐक्टर हैं।

जिन्होंने (Atul Kapoor) बिग बॉस के अलावा आयरन मैन की तीनों सीरीज और एवेंजर्स जैसी कई मशहूर फिल्मों में हिंदी डबिंग की है। माना जाता है कि बिग बॉस यानी अतुल कपूर हर सीजन के लिए लगभग 50 लाख रुपये चार्ज करते हैं।

एक ये भी हैं बिग बॉस

बिग बॉस (Bigg Boss) में नेरेटर वाली आवाज यानी टास्क के बारे में बताई जाने वाली आवाज… विजय विक्रम सिंह (Vijay Vikram Singh) की हैं। वो बिग बॉस सीजन 1 से लेकर अब तक अपनी आवाज शो को दें रहें है।

विजय ने बिग बॉस के अलावा डांस इंडिया डांस, झलक दिखला जा जैसे कई रियालिटी शो में अपनी आवाज दी है। बता दें कि विजय वॉइस ओवर आर्टिस्ट के साथ-साथ अभिनेता भी हैं। उन्होंने मनोज बाजपेयी की मशहूर वेब सीरीज द फैमिली मैन 2 में भी काम किया हैं।

Exit mobile version