WPL Prize money: खिलाड़ियों पर पैसों की बरसात, ऑरेंज कैप से पर्पल कैप तक जानें किसे मिली कितनी Prize Money

WPL Prize money

महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन में मुंबई इंडियंस की टीम ने ख़िताब जीतकर इतिहास बना दिया। उसने रविवार (26 मार्च) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स को सात विकेट से हरा दिया। मैच के बाद मुंबई इंडियंस को खिताब जीतने पर प्राइज मनी के रूप में 6 करोड़ रुपये मिले। वहीं दिल्ली कैपिटल्स को इससे आधी राशि यानी 3 करोड़ रुपये से संतोष करना पड़ा। सबसे ज्यादा रन बनाने पर ऑरेंज कैप जीतने वाली दिल्ली की कप्तान मेग लैनिंग को भी लाख रुपये मिले। वहीं चैंपियन मुंबई इंडियंस की हैली मैथ्यूज को सर्वाधिक 16 विकेट के लिए पर्पल कैप मिली।

ये भी पढ़ें: WPL Final: Harmanpreet Kaur के नेतृत्व वाली मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास, दिल्ली को हराकर जीता महिला प्रीमियर लीग का खिताब

खिलाड़ियों पर हुई पैसों की बरसात

मुंबई ने टूर्नामेंट की शुरुआत से लेकर अंत तक अपना दबदबा बनाए रखा और खिताब जीतकर ही दम लिया। सिर्फ खिताब ही नहीं, बल्कि अवॉर्ड्स में भी मुंबई की खिलाड़ियों का ही जलवा देखने को मिला। मुंबई इंडियंस की ऑलराउंडर हेली मैथ्यूज को दो बड़े अवॉर्ड मिले। एक तो टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के लिए उन्हें पर्पल कैप मिला। इसके साथ ही वह विमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन की मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर भी रहीं। टूर्नामेंट में 16 विकेट लेने के साथ ही हेली ने 271 रन भी बनाए। हेली को प्राइज मनी के रूप में कुल 10 लाख रुपये मिले।

.@MyNameIs_Hayley scalped 1️⃣6️⃣ wickets and bagged the Purple Cap 👌👌

Congratulations to the #TATAWPL champion on a wonderful and victorious season with the ball 👏👏 pic.twitter.com/Ko3wLRedJ6

— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) March 26, 2023

अवॉर्ड विनर प्राइज मनी (भारतीय रुपए) विनर टीम मुंबई इंडियंस 6 करोड़ रनर अप टीम दिल्ली कैपिटल्स 3 करोड़ ऑरेंज कैप मेग लैनिंग (DC)- 345 रन 5 लाख पर्पल कैप हैली मैथ्यूज (MI)- 16 विकेट 5 लाख पॉवर स्ट्राइकर सोफी डिवाइन (RCB)- 13 छक्के 5 लाख कैच ऑफ द सीजन हरमनप्रीत कौर (MI) vs UPW, Match 15 5 लाख मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर हैली मैथ्यूज (MI)- 271 रन, 16 विकेट 5 लाख एमर्जिंग प्लेयर यास्तिका भाटिया (MI)- 214 रन, 13 डिस्मिसल विकेटकीपिंग 5 लाख फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच नेट सीवर ब्रंट (MI) 2.5 लाख फाइनल में पॉवर स्ट्राइकर राधा यादव (DC) 1 लाख फेयर प्ले अवॉर्ड मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स

फाइनल मैच में क्या हुआ ?

फाइनल मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 9 विकेट पर 131 रन बनाए थे। एक समय टीम बुरी तरह दिक्कत में थी और 70 कुछ रनों पर ही 7 विकेट गंवा दिए थे। अंत में शिखा पांडे और राधा यादव ने टीम को संभाला और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए टीम के स्कोर को 131 तक पहुंचा दिया।

जवाब में मुंबई की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और यास्तिका व मैथ्यूज दोनों पवेलियन लौट गईं। इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत और स्टार बैटर सीवर ब्रंट ने तीसरे विकेट के लिए 72 रन जोड़े और स्कोर 95 तक पहुंचाया। नेट सीवर ब्रंट ने नाबाद 60 और मेली कर ने 8 गेंदों पर 14 रन बनाते हुए टीम को आसान जीत दिला दी।

.@DelhiCapitals captain Meg Lanning won hearts with the bat & recorded 3️⃣4️⃣5️⃣ runs to bag the Orange Cap 👏

She led from the front with pivotal knocks and guided her team to the inaugural #TATAWPL finals 👌 pic.twitter.com/pFmdOWGmWN

— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) March 26, 2023

Exit mobile version