Ramadan 2023 : जानें कब से शुरू हो रहा है रमजान का माह? इस दिन मनाई जाएगी ईद

Ramadan 2023

Ramadan 2023 : इस्लाम धर्म के लोगों को माह-ए-रमजान का बेसब्री से इंतजार रहता हैं। मुस्लिमों के लिए इस्लामी कैलेंडर का नौवां माह सबसे पाक होता है। इस्लाम के अनुसार रमजान के दौरान इबादत करने से मनुष्य को अवश्य ही फल मिलता है। इस पवित्र माह का आरंभ चांद देखने के बाद होता है। रमजान (Ramadan 2023) में हर मुसलमान को रोजा रखना, जकात (अपनी कमाई का कुछ हिस्सा गरीब व जरूरतमंदों के बीच बांटना) और फितरा करना उसका फर्ज माना जाता हैं। इसके अलावा रमजान के दौरान कुरआन शरीफ और तरावीह की नमाज भी पढ़ी जाती है।

रमजान में क्या है रोजे का महत्व?

इस्लाम के अनुसार रमजान (Ramadan 2023) में रोजा रखना प्रत्येक मुसलाम का फर्ज होता है। इससे उन्हें खुशी और सुकून मिलता है। रोजा रखने से अल्लाह खुश होते हैं और व्यक्ति की सभी दुआएं कुबूल करते हैं। रोजे रखने वाले व्यक्ति को पूरे दिन अन्न और जल ग्रहण नहीं करना होता है। इसके अलावा रोजे के दौरान बुरा देखना, सुनना और बोलने की भी मनाही होती है। रोजे में किसी को भी ऐसी बात नहीं बोलनी चाहिए, जिससे किसी की भावना आहत हो। सूरज ढलने के बाद शाम के समय इफ्तार के दौरान सहरी खा कर रोजा खोला जाता है। आपको बता दें कि सूरज निकलने से पहले खाए गए भोजन को सहरी कहा जाता हैं।

रमजान (Ramadan 2023) के आखिरी दिन ईद का पर्व मनाया जाता हैं।,जो मुस्लिमों का सबसे बड़ा त्योहार है। इस वर्ष ईद (Eid) 22 अप्रैल 2023 या 23 अप्रैल 2023 को मनाई जाएगी।

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Exit mobile version