जानिए कब है मार्गशीर्ष पूर्णिमा, भगवान दत्तात्रेय और माँ अन्नर्पूणा की करें विशेष पूजा

Maa Annapurna blog

Margashirsha Purnima 2022 : हिन्दू धर्म में मार्गशीर्ष पूर्णिमा का विशेष महत्व हैं। प्रत्येक माह की पूर्णिमा तिथि के दिन चंद्रमा और माँ लक्ष्मी की विशेष पूजा की जाती हैं। साथ ही इस दिन व्रत और स्नान-दान करने से मोक्ष की प्रा​प्ति होती है। मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष के दिन मार्गशीर्ष पूर्णिमा का विशेष धार्मिक महत्व है। भगवान दत्तात्रेय और माता अन्नपूर्णा का इस तिथि से खास जुड़ाव और महत्त्व हैं।

भगवान दत्तात्रेय और माता अन्नपूर्णा से जुड़ा महत्व

हिन्दू मान्यता के अनुसार, मार्गशीर्ष पूर्णिमा (Margashirsha Purnima 2022) तिथि के दिन भगवान दत्तात्रेय की उत्पत्ति हुई थी। दत्तात्रेय जी को त्रिदेवों यानी ब्रह्मा, विष्णु और महेश का अंश माना जाता हैं। इसी तिथि के दिन माँ पार्वती ने सृष्टि के भरण-पोषण के लिए माता अन्नपूर्णा का स्वरूप धारण किया था और प्रकट हुई थी। इसलिए हिन्दू धर्म में मार्गशीर्ष पूर्णिमा का महत्व बहुत ज्यादा बढ़ जाता है।

इस पावन दिन (Margashirsha Purnima 2022) माँ अन्नपूर्णा की पूजा-अर्चना करने से परिवार में कभी भी अन्न की कमी नहीं होती। इसके अलावा भगवान दत्तात्रेय जी की उपासना करने से त्रिदेवों का आशीर्वाद मिलता हैं।

मार्गशीर्ष पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त

मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 07 दिसंबर के दिन बुधवार सुबह 08:01 पर आरंभ हो रहीं हैं। हालांकि तिथि का समापन अगले दिन 8 दिसंबर की सुबह 09:37 पर होगा। मार्गशीर्ष पूर्णिमा (Margashirsha Purnima 2022) का व्रत 7 दिसंबर को रखा जाएगा। लेकिन स्नान और दान अगले दिन 8 दिसंबर गुरुवार को करना शुभ है। व्रत के दौरान चंद्रमा की भी पूजा-अर्चना की जाती हैं। मार्गशीर्ष पूर्णिमा ति​थि में चंद्रमा की पूजा 7 दिसंबर की शाम में करें। इस दिन चंद्रमा का उदय शाम 05 बजकर 21 मिनट पर होगा। बता दें कि चंद्रमा के अस्त का समय प्राप्त नहीं है।

मार्गशीर्ष पूर्णिमा के शुभ योग

इस बार मार्गशीर्ष पूर्णिमा (Margashirsha Purnima 2022) के दिन चार शुभ योग बने हैं। सर्वार्थ सिद्धि योग 07 दिसंबर को पूरे दिन रहेंगा। रवि योग इस दिन सुबह 06:59 से सुबह 10:25 के बीच का ही हैं। सिद्ध योग, 6 दिसंबर का दिन खत्म होते ही शुरू हो जाएगा, जो 7 दिसंबर की देर रात 02 बजकर 55 मिनट तक रहेंगा। सिद्ध योग के खत्म होते ही साध्य योग शुरू हो जाएगा।

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Exit mobile version