‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का महत्व, जानिए शिव जी के इस मंत्र की शक्ति

Om Namah Shivay Mantra Power

Om Namah Shivay Mantra Power : हिन्दू धर्म में भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। भोलेनाथ का आशीर्वाद पाने के लिए तमाम लोग उनकी साधना और मंत्र का जाप करते हैं। मान्यता के अनुसार सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है। इस दिन शिव जी का पूजन करने के साथ-साथ शिवलिंग का कच्चे दूध से अभिषेक भी किया जाता है। साथ ही ओम नमः शिवाय मंत्र का 108 बार जाप किया जाता हैं।

3 अक्षर के इस मंत्र को बहुत ज्यादा शक्तिशाली और चमत्कारी माना जाता हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल में इसी मंत्र (Om Namah Shivay Mantra Power) के बारें में सम्पूर्ण जानकारी देंगे।

मंत्र का अर्थ व महत्व

धार्मिक मान्यता के अनुसार दुनिया में मौजूद पंचतत्वों का नेतृत्व नमः शिवाय की पंच ध्वनियां करती हैं। इसी से समूचे संसार बना है। हालांकि विनाश के समय भी संसार इसी में समा जाएगा। बता दें कि मंत्र (Om Namah Shivay Mantra Power) के हर एक अक्षर का अपना अलग अर्थ है। जैसे कि- न – पृथ्वी, मः – पानी, शि -अग्नि, वा – प्राणवायु और य – आकाश को दर्शाता है। स्कन्दपुराण के मुताबिक महामंत्र ‘ॐ नमः शिवाय’ मोक्ष प्रदाता है। जो सभी पापों का नाश करने के साथ-साथ तपस्वी को लौकिक और परलौकिक दोनों सुख देते है।

महामंत्र से मिलने वाले फायदे

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Exit mobile version