जानिए ॐ की शक्ति के अनगिनत राज, नाम मात्र से ही दूर होंगे कष्ट

Om Chanting

Om Chanting

Om Chanting : हिंदू धर्म में ॐ का बहुत ज्यादा महत्त्व हैं। माना जाता है कि इसमें त्रिदेवों का वास होता है। रोजाना इसका उच्चारण करने से काम, धर्म, अर्थ और मोक्ष के पुरुषार्थों की प्राप्ति होती हैं। किसी भी मंत्र के जाप के आरंभ में ॐ अवश्य ही लगाया जाता है। कुछ लोगों का मानना है कि केवल इसके उच्चारण से सभी संकटों का निवारण हो जाता हैं। हिन्दू ग्रंथों में, ॐ के कई प्रभावशाली और चमत्कारी लाभों के बारे में भी बताया गया हैं।

ॐ की शक्ति का रहस्य

ॐ की शक्ति के बारे में विस्तार से धार्मिक ग्रंथों में बताया गया है। जब हम ॐ का उच्चारण (Om Chanting) करते है तो तीन अक्षरों की ध्वनि संचारित होती है- अ+उ+म्….। ‘अ’- सृष्टि, ‘उ’- स्थिति व ‘म्’ लय का सूचक है। इन तीनों अक्षरों को मिलाकर ॐ बनता हैं। कहा जाता है कि इसके उच्चारण (Om Chanting) से ईश्वर को पाया जा सकता है क्योंकि ये ब्रह्मांड की आवाज होती हैं। प्रतिदिन ॐ के जाप का उच्चारण करने से कई शारीरिक व मानसिक लाभ मिलते हैं।

ॐ जाप के लाभ

शास्त्रों में बताया गया है कि रोजाना ॐ का जाप करने से मनुष्य को शारीरिक और मानसिक शक्ति प्राप्त होती हैं। साथ ही इसका जाप करने से मन शांत और स्थिर रहता है। इसके अलावा ॐ के उच्चारण (Om Chanting) से शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता हैं। मानसिक तनाव और अनिद्रा जैसी समस्याओं में इसका उच्चारण (Om Chanting) करना चाहिए। बता दें कि साफ व खुले वातावरण में ॐ का उच्चारण करने से शरीर को अत्यधिक लाभ होता हैं।

Exit mobile version