जानिए कितना चुनौतीपूर्ण होगा लाल ग्रह पर इंसानों का रहना

Red Planet 

Red Planet 

Red Planet : दुनिय की कई कंपनियां इस पर काम रहीं है कि कैसे मंगल ग्रह पर मानव जीवन जी सकें। दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क (Elon Musk) की कंपनी स्पेसएक्स भी मंगल ग्रह (Red Planet) पर इंसानों को बिना किसी वापसी मिशन के भेजने की योजना बना रहीं हैं। वर्ष 2026 तक कंपनी ने अपना लक्ष्य पूरा करने की योजना बनाई हैं।

स्पेसएक्स के अलावा नासा, रोस्कोस्मोस, इसरो समेत कई सरकारी और निजी स्पेस एजेंसियां भी इस योजना पर काम कर रहीं हैं। मंगल (Red Planet) पर मानव बस्तियां बसाने के लिए कई एजेंसियां रात दिन काम कर रहीं हैं।

मिशन का क्या है उद्देश्य

कंपनियों के इस मिशन का मुख्य उद्देश्य है, मंगल पर एक आत्मनिर्भर बस्ती स्थापित करना। जहां मनुष्य लंबे समय तक बिना किसी पर निर्भर हुए रह सकें। हालांकि अभी तक किसी भी इंसान ने मंगल ग्रह (Red Planet) पर कदम नहीं रखा है।

एक रिपोर्ट में पता चला है कि, पृथ्वी के मुकाबले मंगल ग्रह पर वायुमंडल का आयतन केवल 1 फीसदी है। इसके अलावा वहां पर वायुमंडल का दबाव, गुरुत्वाकर्षण (Gravity), हवा और ऑक्सीजन भी बहुत कम है। माना जाता है कि धरती के आकार के मुकाबले मंगल का आकार का आधा है। इसलिए अभी भी ये ग्रह मानव जीवन के लिए उपयुक्त नहीं है।

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।

Exit mobile version