KL Rahul Birthday : शादी के बाद पहला जन्मदिन मनाते दिखे केएल राहुल, ससुर सुनील शेट्टी ने दी इस प्रकार बधाई

KL Rahul Birthday

KL Rahul Birthday : केएल राहुल आज अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। केएल राहुल का जन्म 18 अप्रैल 1992 को बैंगलोर में हुआ था। वह अपनी लाजवाब बल्लेबाजी की वजह से लाखों लोगों के दिलों में जगह रखते हैं। नतीजतन आज परिवार से लेकर फैंस तक हर कोई उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहा है। इस लिस्ट में उनकी पत्नी और ससुर का भी नाम है।

देर रात राहुल ने किया बर्थडे सेलिब्रेट

केएल राहुल की पत्नी अथिया शेट्टी ने अपने पति का बर्थडे बीती रात मनाया। आपको बता दें कि शादी के बाद केएल राहुल का आज पहला बर्थडे है। 23 जनवरी 2023 को उन्होंने सुनील शेट्टी की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी से शादी की थी। शादी के बाद ये उनका पहला बर्थडे है, जिसे वह अपनी पत्नी और इन लॉ के साथ सेलिब्रेट कर रहे है। इस मौके पर उनकी पत्नी ने उनका बर्थडे सेलिब्रेट किया और बधाइयां दी। सोशल मीडिया पर क्रिकेटर ने अपनी वाइफ और दोस्तों के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए कुछ तस्वीरें भी साझा की है।

बर्थडे पिक्चर में कैजुअल लुक में दिखे क्रिकेटर

देर रात केएल राहुल और उनकी पत्नी अथिया ने होटल में आधी रात को बर्थडे केक काटा। जहां बर्थडे बॉय कैजुअल ड्रेस में दिखे, वहीं अथिया को अपने पति के साथ स्ट्राइप्ड जंपसूट पहने देखा गया। केएल राहुल के ससुर सुनील शेट्टी ने भी इस मौके पर अपने दामाद को जन्मदिन की बधाई दी। सोशल मीडिया पर क्रिकेटर की एक अनदेखी तस्वीर अपलोड करते हुए उन्होंने बेहद प्यारा कैप्शन लिखा। सुनील शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने दामाद के साथ की एक फोटो शेयर की और कैप्शन में लिखा- “आप हमारे जीवन में धन्य हैं.. जन्मदिन मुबारक हो बाबा।”

केएल राहुल का सोशल मीडिया बधाइयों से भर गया

इस मौके पर अथिया के भाई अहान शेट्टी भी बधाई देने से पीछे नहीं रहे। केएल राहुल के जन्मदिन पर अहान शेट्टी ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो भाई। क्रिकेटर के फैंस ने भी सोशल मीडिया के जरिए उन्हें बर्थडे की बधाई दी है। आज उनके सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है।

Exit mobile version