गुरुग्राम : 10 साल के लड़के का किडनैप , कूड़े के ढेर में मिला शव

gurugram crime: 10yr boy rape

गुरुग्राम में एक 25 वर्षीय युवक ने 10 साल के लड़के के साथ दुष्कर्म कर दिया। दुष्कर्म के बाद आरोपी ने मासूम का शव कूड़े के ढेर में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान 24 वर्षीय प्रिंस नाम से की गई है, जो मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। वारदात को अंजाम देने के लिए प्रिंस ने पहले बच्चे को अगवा किया फिर दुष्कर्म इतना ही नहीं हवस बुझ जाने के बाद आरोपी ने बच्चे की कथित तौर पर हत्या भी कर दी। पुलिस ने बताया कि बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शव कचरे के ढेर से बरामद किया गया है।

परिचित व्यक्ति ने किया अगवा, दुष्कर्म और हत्या

दिल्ली से सटे गुरुग्राम से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 10 साल का मासूम बच्चा हवस के हत्थे चढ़ गया। मिली जानकारी के मुताबिक, 24 साल के प्रिंस ने 10 साल के बच्चे को अगवा करने के बाद घिनौनी हरकत को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि, आरोपी ने 26 फरवरी की रात घर के पास खेल रहे बच्चे को पहले बाइक पर घुमाने के बहाने बहलाया-फुसलाया और उसे आईएमटी मानेसर ले गया। जहां मासूम के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया। इतना ही नहीं आरोपी ने बच्चे के साथ गलत काम करने के बाद उसकी गला काटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी बच्चे का परिचित ही कोई था। पुलिस की कड़ी जांच के बाद आरोपी पुलिस के हाथ आ गया। फिलहाल मामले को लेकर आरोपी से पूछताछ जारी है।

पूछताछ में कबूल किया अपराध

मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस की कड़ी पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध कबूल किया है। आरोपी ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि, उसने बच्चे के शव को मानेसर के जंगल में फेंक दिया था और शव को छिपाने के लिए उस पर कूड़े का ढेर लगा दिया। आरोपी ने आगे बताया कि, उसने परिवार को गुमराह करने के लिए फोन करके 2 लाख रुपये की मांग भी की थी। लेकिन वह अपने जाल में खुद फंस गया। पुलिस इस मामले को लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Exit mobile version