एक स्टेज शो के लिए खेसारी चार्ज करते हैं लाखों रुपये, आंकड़े जानकर चौंक जाएंगे

khesari lal

खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री के बड़े कलाकार हैं। गानों के साथ-साथ इनके डांस शो भी काफी पॉपुलर है। इनकी फिल्मे काफी हिट रहती हैं। हालांकि ये पवन सिंह के साथ अक्सर विवाद में रहते है। जनता के बीच खेसारी काफी लोकप्रिय हैं। हाल ही में इनसे जुडी एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि खेसारी फिल्मों के अलावा स्टेज शो के लिए भी काफी फीस लेते हैं।

खेसारी सिर्फ बेहतरीन एक्टर ही नहीं बल्कि एक शानदार सिंगर भी हैं। इनकी करियर की शुरुआत भी स्टेज शो से हुई थी। आज ये इतने महंगे एक्टर हो गए हैं कि एक स्टेज शो के लिए काफी चार्ज करते हैं। इनको देखने के लिए लोगों का हुजूम खड़ा हो जाता है। निर्माता-निर्देशक के ये फेवरेट हैं। इनपर आंख बंद करके भरोसा किया जाता है क्यूंकि ये जिस फिल्म में होते हैं वो हिट हो जाती है। आपको बता दें कि खेसारी एक स्टेज शो के लिए 15 लाख रूपये चार्ज करते हैं।

भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव की पॉपुलैरिटी ही इतनी है कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वो एक शो की सबसे ज्यादा फीस वसूलते हैं।  इसके अलावा उनकी एक फिल्म की फीस जानकर आप भी हैरान हो जायेंगे। एक मूवी के लिए खेसारी 40-50 लाख तक वसूलते हैं जो बाकी एक्टर्स के मुकाबले काफी ज्यादा है।

Exit mobile version