खड़गे ने संभाली कांग्रेस की कमान, कहा – मेरे लिए ये भावुक क्षण

images 6

हाल ही में देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को कांग्रेस की बागडोर संभाल ली । उन्होंने आज राजधानी दिल्ली में अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की शपथ ली। इस तरह कांग्रेस में आज से एक नए युग की शुरुआत हो गई है। 24 साल बाद कोई गैर गांधी देश की सबसे पुरानी पार्टी का अध्यक्ष बना है। इसी महीने की 17 तारीख को कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुए थे इसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने प्रतिद्वंदी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर को बड़े अंतर से हरा दिया था।

खड़के बोले, ये  मेरे लिए भावुक क्षण

कांग्रेस की बागडोर संभालने के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मेरे लिए यह भावुक क्षण Nहै। उन्होंने कहा कि एक मजदूर का बेटा, एक सामान्य कार्यकर्ता, भारतीय कांग्रेस का अध्यक्ष बना है। उन्होंने इस सम्मान के लिए सभी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पुराने अध्यक्षों को याद रखकर मैं मेहनत करूंगा पर आपको भी मेरे साथ लगना होगा। मलिकार्जुन खड़गे ने अपने संबोधन में कहा कि पुराने सभी अध्यक्षों को याद करके आपको भरोसा दिलाना चाहता हूं कि आपने अनुभव और मेहनत से जो भी संभव होगा करूंगा। उन्होंने अपनी बात दोहराते हुए कहा कि आप सब को भी मेरे साथ पूरी ताकत और लगन के साथ चलना होगा। कांग्रेस की कमान संभालने के बाद मलिकार्जुन खड़गे बुधवार को राजघाट, शांतिवन, विजय घाट, शक्ति स्थल, वीरभमि और समता स्थल भी गए। उन्होंने राजघाट पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्प अर्पित किए और उन्हें नमन किया।

17 अक्टूबर को हुआ था चुनाव

बता दें कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए 17 अक्टूबर को चुनाव हुए थे और इस चुनाव में कांग्रेस के 9000 से अधिक प्रतिनिधियों ने वोट डालकर कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष को चुने जाने की प्रक्रिया में अपनी सहभागिता निभाई थी। बता दें कि राजधानी दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर ताजपोशी के लिए पार्टी मुख्यालय में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।खड़गे की ताजपोशी के दौरान कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई वरिष्ठ नेता गण मौजूद रहे। कांग्रेस के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के शपथ के बाद कांग्रेस पार्टी में एक अलग उत्साह नजर आ रहा है।
Exit mobile version