लंदन में भारतीय तिरंगे का अपमान करने वाले खालिस्तानियों को मिला मुंहतोड़ जवाब, फहराया गया कई गुना विशाल ध्वज

london khalistani protest

खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह पर पुलिस का शिकंजा कस चुका है। भले ही अमृतपाल सिंह अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर हो, लेकिन उसे पकड़ने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है। हालांकि इस बीच अमृतपाल सिंह के खिलाफ तेज होती कार्रवाई से खालिस्तानी तिलमिला उठे हैं। इस बीच अमृतपाल सिंह के खिलाफ कार्रवाई के विरोध में लंदन में भारतीय हाई कमीशन में तोड़फोड़ की खबर सामने आई है। इन्होंने भारतीय तिरंगे का अपमान भी किया। हालांकि खालिस्तानियों को इस हरकत का मुंहतोड़ जवाब मिला।

विशाल तिरंगा लहराया गया

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार शाम को सैंकड़ों की संख्या में खालिस्तान समर्थक हाई कमीशन के बाहर इकट्ठा हुए थे। उन्होंने  बिल्डिंग में घुसकर तिरंगा उतार दिया था। भारत ने इस पर सख्त ऐतराज जताया। साथ ही दिल्ली में ब्रिटिश हाई कमिश्नर को तलब भी किया किया। इस बीच हाई कमीशन पर अब पहले से ज्यादा बड़ा तिरंगा लगा खालिस्तानियों को करारा जवाब दिया गया है।

यह भी पढ़ें: नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में ये खौफनाक प्लान तैयार कर रहा था Amritpal Singh…खुफिया रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

आपको बता दें कि जब खालिस्तानी अमृतपाल सिंह के खिलाफ तेज होती कार्रवाई का विरोध कर रहे थे, तो उनके हाथों में ‘फ्री अमृतपाल सिंह’, ‘वी वॉन्ट जस्टिस’ और ‘वी स्टैंड विथ अमृतपाल सिंह’ जैसे नारे लिखे हुए पोस्टर्स और खालिस्तानी झंडे भी थे। इसके अलावा एक व्यक्ति ने इस दौरान ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ का नारा लगाया।

विदेश मंत्रालय ने जताई नाराजगी

वहीं विदेश मंत्रालय द्वारा लंदन में हुई इस घटना पर नाराजगी जताई है। अपने एक बयान में विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारतीय उच्चायोग परिसर में जब ये घटना हुई, तब वहां सुरक्षाकर्मी पूरी तरह से नदारद थे। मंत्रालय द्वारा इसको लेकर ब्रिटिश उच्चायुक्त से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

भारत की ओर से कहा गया है कि जो भी लोग इस घटना में शामिल थे, उनके खिलाफ एक्शन लेते हुए उनको गिरफ्तार किया जाए। साथ ही सुरक्षा के भी सख्त इंतेजाम किए जाए, जिससे ऐसी घटना दोबारा न हों।

यह भी पढ़ें: चाचा और ड्राइवर ने किया पुलिस के सामने आत्मसमर्पण, कहां छिपा बैठा है Amritpal Singh?

Exit mobile version