Acharya Chanakya की इन बातों का रखें ध्यान, घर में बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Chanakya Niti

Chanakya Niti : हर एक व्यक्ति चाहता है कि उसे जीवन में अपार खुशियां और कामयाबी मिले। इसके लिए वह तमाम प्रयास करता है। लेकिन कई बार कठिन प्रयास करने के बाद भी उसे अपने जीवन में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आचार्य चाणक्य के कुछ विचारों से मनुष्य को माता लक्ष्मी का विशेष आशीर्वाद मिल सकता हैं। आचार्य चाणक्य ने अपनी विद्या, समझ और अनुभव से नीति शास्त्र लिखी है। उसमें उन्होंने मनुष्य जीवन के हर एक पहलू का वर्णन किया है। आज हम आपको इस आर्टिकल में चाणक्य (Chanakya Niti) के उन कठिन विचारों के बारें में बतांएगे जिन्हें अपनाकर आपके जीवन में माता लक्ष्मी की कृपा होगी। साथ ही आपको कभी भी जीवन में धन की कमी नहीं होगी।

परिवार में कलह-क्लेश से बचें

जिस घर-परिवार में हमेशा लड़ाई-झगड़ा व कलह-क्लेश का वातावरण रहता है वहां पर कभी भी माता लक्ष्मी का वास नहीं होता हैं। इसलिए घर में शांति का माहौल बनाए रखने का प्रयास करें। अपने से बड़ों को इज्जत और सम्मान दें। चाणक्य (Chanakya Niti) की नीति शास्त्र के मुताबिक जिस घर में महिलाओं और बड़े-बुजुर्गों का सम्मान होता हैं वहां हमेशा मां लक्ष्मी का वास होता है।

अपने जरुरत अनुसार दान करें

आचार्य चाणक्य (Chanakya Niti) ने अपने नीति शास्त्र में बताया है कि व्यक्ति को हमेशा अपनी जरुरत अनुसार दान करना चाहिए। दान करने से हमेशा धन में वृद्धि होती हैं और माता लक्ष्मी की कृपा होती है।

दिखावे की आदत से बचें

आचार्य चाणक्य (Chanakya Niti) की नीति शास्त्र के मुताबिक मनुष्य को हमेशा दिखावा और झूठ-छल से बचना चाहिए। ये चीजे व्यक्ति को सफलता की जगह अंधकार के रास्ते लेकर जाती हैं। इससे धनवान व गुणवान व्यक्ति भी कंगाल हो जाता है। साथ ही धन की देवी माता लक्ष्मी भी नाराज हो जाती हैं। इसलिए इंसान को कभी भी धन, पद और अपनी सुंदरता आदि का दिखावा नहीं करना चाहिए।

Exit mobile version